वरिष्ठ पत्रकार विक्रांत को हिमाचल दिवस के मौके पर हिमाचल-ए-शान अवार्ड सम्मान

Loading

चंडीगढ़ :-15 अप्रैल: अल्फा न्यूज़ इंडिया डेस्क:– अखिल भारतीय प्रवासी हिमाचल संयुक्त मोर्चा दिल्ली ने चंडीगढ़ सेक्टर 23 मुनि मंदिर में 2 दिवसीय भव्य कार्यक्रम आयोजित किया! और दूसरे दिन कार्यक्रम में अलग अलग क्षेत्र में समाजसेवी कार्य करने वाले को सम्मानित किया। इस अवसर पर क‌ई समाजसेवी तथा समाजिक संस्थाओं को अलग अलग क्षेत्र में समाजसेवियों को हिमाचल हिमाचल ए- शान अवार्ड से सम्मानित किया। इस मौके पर हिमाचल महासभा चंडीगढ़ को भी सम्मानित किया गया।

इसके अलावा अखिल भारतीय हिमाचल प्रवासी संयुक्त मोर्चा दिल्ली के चेयरमैन राजेश ठाकुर ने वरिष्ठ स्वतंत्र पत्रकार विक्रांत शर्मा फाउंडर प्रधान सिद्ध जोगी पौणाहारी सर्व सांझा लंगर सेवा ट्रस्ट पंचकूला और हिमाचल एकता महासंघ हरियाणा पंचकूला को भी विशेष रूप से प्रशंसा पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अल्फा न्यूज़ इंडिया इस मौके पर सम्मानित होने वाले सभी समाजसेवियों को और लीक से हटकर उत्कृष्ट कार्य करने वालों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ सो हार्दिक समृद्ध जीवन की मंगल कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

94347

+

Visitors