अमित शाह विजिट से बंधी है सीएचबी कर्मचारियों को पेंशन की आस

Loading

चंडीगढ़:-25 मार्च :– आरके विक्रमा शर्मा/  राजेश पठानिया/ करण शर्मा+अनिल शारदा:– चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र में आजकल चारों ओर खूब चहल-पहल है। पुलिस सड़कों व चौक चौराहों पर खूब मुस्तैद दिखाई दे रही है। प्रशासन और पुलिस की गाड़ियां सड़कों पर फर्राटे से भागती नजर आ रही हैं। रिहर्सल एक्सरसाइजेज खूब अंजाम दी जा रही हैं। यह सब तैयारियां देश के गृह मंत्री अमित शाह के चंडीगढ़ विजिट को लेकर अंजाम दी जा रही हैं । अमित शाह रविवार 27 मार्च को संसदीय क्षेत्र चंडीगढ में कई कार्यक्रमों में भाग लेने आ रहे हैं। पहले यह कार्यक्रम फरवरी महीने के पहले पखवाड़े में होना तय हुआ था। लेकिन चुनाव की दस्तक से इस मामले में फेरबदल की गई। तब विजिट 25  मार्च को तय हुआ था। लेकिन बीच में उतर प्रदेश की दूसरी बार कमान संभालने वाले भाजपा मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी जी का शपथग्रहण समारोह आने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह और अनेकों कैबिनेट और अन्य मंत्री वहां शरीक होने गए।

अंत में 27 मार्च रविवार को गृह मंत्री अमित शाह का चंडीगढ़ विजिट करने का दौरा फाइनल हुआ। इसी के मद्देनजर शहर वासियों को अनेकों बड़ी घोषणाएं होने की उम्मीदें हैं। अमित शाह कई भवनों का उद्घाटन करेंगे। सरकारी कार्यक्रम में शामिल होकर शहर वासियों के लिए कई नई सुविधा प्रोजेक्टों को हरी झंडी देंगे। सरकारी कर्मचारियों और शहर वासियों को चिर लंबित कई मांगों को पूरा किए जाने की अमित शाह द्वारा घोषणा की जाने की उम्मीद और विश्वास बना हुआ है।

इसी क्रम में आज चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड कोऑर्डिनेशन कमेटी और रिटायर्ड मुलाजम सांझा तौर पर चंडीगढ़ भाजपा इकाई के प्रधान अरुण सूद से भाजपा स्थानीय इकाई कार्यालय कमलम में मिले। अरुण सूद को इस वफद ने अपना मांगपत्र सौंपा। और अरुण सूद ने मुलाजिम नेताओं को भरपूर विश्वास दिलाया कि चिर लंबित मांगों का पत्र बखूबी गृह मंत्री अमित शाह तक  पहुंचाया जाएगा। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड कोआर्डिनेशन कमेटी के प्रधान शमशेर सिंह ने अल्फा न्यूज़ इंडिया को बताया कि हाउसिंग बोर्ड की तमाम चिर लंबित मांगों में जब जब यूनियन ने कर्मचारियों सहित रोष प्रदर्शन धरने रैलियां आदि कीं। तो अपना कीमती समय निकाल कर अरुण सूद और भाजपा इकाई के पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन ने बखूबी साथ निभाया। और आज भी दोनों भाजपा के कद्दावर नेताओं ने उनकी मांगों के समर्थन में दिल्ली तक खुद ब खुद उनके साथ जाने का विश्वास दिलाया है। भाजपा के अध्यक्ष अरुण सूद  के साथ कमेटी के पदाधिकारियों ने संक्षिप्त वार्तालाप संपन्न होने पर हार्दिक संतोष और खुशी व्यक्त की।

यहां यह बताना जरूरी है कि चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मुलाजिमों को पेंशन से वंचित रखा गया है। हालांकि बोर्ड के कर्मचारी और यूनियन आज तक अपने इस हक की लड़ाई के लिए रात दिन संघर्ष छेड़े हुए हैं। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के कर्मचारियों को पेंशन देने के लिए चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड अथॉरिटी ने 125 करोड़  रिजर्व रखे हुए हैं। लेकिन आज तक बोर्ड के कर्मचारियों को उनके कानूनी अधिकार पेंशन से वंचित रखा गया है कड़वी सच्चाई तो यह है कि चंडीगढ़ प्रशासन ने 17 अक्टूबर 2003 को अधिसूचना के क्लास नंबर 10 और 20 के तहत पेंशन देने का वादा किया था। चंडीगढ़ प्रशासन के आला अधिकारियों ने और चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों ने अज्ञात कारणों से बोर्ड के कर्मचारियों को पेंशन से महफूज रखा हुआ है और अपने हक की लड़ाई के लिए चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की यूनियन के साथ अन्य सरकारी विभागों की यूनियन ने और शहर की समाजसेवी संस्थाएं अनेकों बड़े ऑर्गेनाइजेशन साथ डटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

107952

+

Visitors