योगी जी का शपथग्रहण समारोह दुनिया में रचेगा अनुकरणीय इतिहास

Loading

चंडीगढ़/गाजियाबाद:- 21 मार्च:- आरके विक्रमा शर्मा/ दिलीप शुक्ला:—- हाल ही में देश में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड और पंजाब सहित मणिपुर और गोवा। इनमें पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 117 में से 92 सीटें जीतकर अपनी सरकार बनाई और भगवंत सिंह मान प्रांत के मुख्यमंत्री बने।

देश के सबसे बड़े प्रांत उत्तर प्रदेश में 403 सीटों पर चुनाव हुआ। और भारतीय जनता पार्टी ने 303 सीटें जीतकर दूसरी बार भगवा फहराने का क्रम जारी रखा। उत्तर प्रदेश में निष्पक्ष और निडर सुशासन और सुव्यवस्था को वोट डाली गई ।उत्तर प्रदेश की जनता ने बाबा आदित्यनाथ योगी की सरकार चलाने की दूरदर्शिता और सर्वमान्य प्रणाली का खुलकर स्वागत किया। इस मर्तबा मुसलमान महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर योगी जी को वोट डाले।

बाबा आदित्य योगी नाथ जी 25 मार्च को बतौर मुख्यमंत्री दूसरी पारी खेलने के लिए शपथ लेंगे। और यह समारोह विश्व भर में भारतीय धर्म संस्कृति की ध्वजा फहराएगा। और अपने आप में यह शपथ समारोह उत्तर प्रदेश ही नहीं, अपितु देश और विदेश में भी अनंत समय तक स्मरण किया जाता रहेगा। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य और प्रभावशाली बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने जबरदस्त तैयारियां की हैं। ये तैयारियां ऐसी हैं कि शपथ ग्रहण वाले दिन उत्तर प्रदेश के हर जिले, शहर, तहसील कस्बे और गांव के मंदिरों में घंटे बजेंगे। आरतियां गुंजायमान होंगी। और लोक कल्याण के लिए पूजा-अर्चना होंगी। यही नहीं, उत्तर प्रदेश के सभी मठ-मंदिरों से साधु-संतों को शपथ ग्रहण के लिए लखनऊ आने का बुलावा भेजा गया है। राजनीति और धर्म का अनूठा समावेश का आधुनिक दौर में आदित्य नाथ योगी ने बेहद प्रभावशाली और अनुकरणीय उदाहरण स्थापित किया। यही नहीं, संसार को भारतीय धर्म संस्कृति सभ्यता और शासन मर्यादा की  पराकाष्ठा का अनूठा पाठ पढ़ाने में भारतीय जनता पार्टी ने अतुलनीय कार्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

107253

+

Visitors