मां नैना देवी का स्मरण मात्र से ही जीवन शब्द सार्थक होता:– वंदना गोयल

Loading

चंडीगढ़:- 20 मार्च:– आरके विक्रमा शर्मा/ करण शर्मा+ अनिल शारदा:– होलिका दहन और होली के पर्व के बाद आदि दुर्गा शक्ति के शक्तिपीठों वैसे किसी का भी दिव्य दर्शन हो जाए शक्तिपीठ की यात्रा हो जाए तो यह कई जन्मों का उद्धार करती है।

भारत राष्ट्र और भारत वासियों सभी के समग्र कल्याण हेतु मां नैना देवी शक्ति पीठ किधर ईश्वर माथा टेकने मां की अनन्या भक्ति में लीन रहने वाली वंदना गोयल आज संगत के साथ माता के दरबार में उपस्थित हुई माथा टेका पूजा अर्चना की मां से सबके कल्याण की विनती की। वंदना गोयल ने यह मां नैना देवी के दरबार की यात्रा पर संगत के साथ पटियाला से प्रारंभ की और खबर लिखे जाने तक घर की ओर वापसी पर माता की भेंटे भजन गाते हुए कर रही हैं।

अल्फा न्यूज़ इंडिया से संक्षिप्त बात करते हुए उन्होंने कहा कि मां के दर्शन मात्र से ही मानव जीवन सफल सार्थक होता है और मां से कभी भी कुछ मांगने की जरूरत नहीं होती है क्योंकि मां अपनी संतानों की हर इच्छा हर जरूरत हर खुशी संतान से भी ज्यादा बखूबी जानती हैं। बस मां दुर्गा शक्ति स्वरूपा को सच्चे सच्चे दिल से ध्यान करने की जरूरत होती है। मां अपने बच्चों के लिए बिना फरियाद करे भी मदद के लिए सिर पर हाथ रखती हैं यही मां की अपार महिमा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

94451

+

Visitors