बैंक ऑफिसर्स आर्गनाइज़ेशन का 52वां रक्तदान शिविर में 138 इकाईयाँ रक्तदान

Loading

चण्डीगढ़: 29 जनवरी : आरके विक्रमा शर्मा/करण शर्मा+ अनिल शारदा प्रस्तुति :–केनरा बैंक ऑफिसर्स आर्गनाइज़ेशन द्वारा श्री सत्यनारायण मंदिर और धर्मशाला में 68 वें रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।

इस रक्तदान शिविर में 250 से अधिक लोगों ने भाग लिया । पी. जी.आई.एम.ई.आर. के रक्तदान औषधि विभाग के सहयोग से आयोजित इस कैंप में 52 वीं बार रक्त की 138 इकाईयां दान करने का रिकॉर्ड कायम किया गया है। केनरा बैंक ऑफिसर्स आर्गनाइज़ेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अतुल कपूर ने इस अवसर 68 वीं बार रक्तदान करने के बाद बताया कि उनकी ऑफिसर्स आर्गनाइज़ेशन पिछले 20 वर्ष से 26 जनवरी और 15 अगस्त के राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर ऐसे रक्तदान शिविर आयोजित कर रही है और अब तक 7700 से अधिक इकाईयां दान की जा चुकी हैं जो पूरी मानवता के लिए एक अनुकरणीय योगदान है। उन्होंने कहा कि मनुष्य के जीवन में रक्त ऐसी इकाई है जो मानव के शरीर की रक्तवाहिकाओं के सिवाय कहीं और से सुलभ नहीं हो सकतीं। इसलिए उनके संगठन की कोशिश रहती है कि शिविर में अधिक से अधिक रक्तदानी आकर मानवता की भलाई करें। उन्होंने बताया कि उनके संगठन के बैंक ऑफिसर्स ट्राई सिटी के विभिन्न सैक्टरों, फेसिस , नगर और नवीन गाँवों में शिविर से पहले जाकर युवाओं में रक्तदान और अंगदान की प्रेरणा जागृत करते हैं और उसके फलस्वरूप शिविर आयोजन सफल रहता है।

उक्त रक्तदान शिविर में हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शशांक आनंद,नगर निगम के एम. सी. दमनप्रीत सिंह, केनरा बैंक के महा प्रबंधक बी. पी. जाटव , डीजीएम एल. के. श्रीवास्तव, सहायक महा प्रबंधक संजीव अरोड़ा डी.एम.,विनोद कुमार सी. एम. आदि उपस्थित थे।

अतुल कपूर ने बताया कि शिविर में राजिंदर गर्ग ने 205 वीं बार, गुलाब सिंह ने 107 वीं बार, एच. पी. सिंह ने 68 वीं बार और नरिंदर कवात्रा ने 109 वीं बार रक्तदान करते हुए स्टार रक्तदाता की ख्याति प्राप्त की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

605718

+

Visitors