निरंकार महाराज जी का स्नेह भरा आशीर्वाद है सब के साथ:- भाई राजेंद्र कुमार

Loading

चंडीगढ़ : 13 जनवरी:- आरके विक्रमा शर्मा/करण शर्मा+ अनिल शारदा:—– फिरंगी नया साल  अंग्रेजी जनवरी महीने की 1 तारीख से शुरू होकर 12वें महीने की 31 दिसंबर को समाप्त होता है। इसी अंग्रेजी जनवरी महीने की 13 जनवरी को लोहड़ी का पर्व उत्तरी भारत में विशेष तौर पर आयोजित किया जाता है। नाना प्रकार की खुशियों और उमंगों की खुशी सभी मिलजुल कर साझे तौर पर मनाते हैं। इस वर्ष लोहड़ी पर्व 13 जनवरी को ही है। और निरंकारी मिशन मंडल के भाई राजिंदर जी ने सभी आस्था श्रद्धा वालों के लिए लोहड़ी की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाइयां गुरु महाराज की ओर से प्रेषित की हैं।

भाई राजिंदर कुमार जी ने अल्फा न्यूज़ इंडिया के माध्यम से अपने शुभ संदेश में कहा कि  हर्ष व उल्लास के पावन पर्व लोहड़ी की आप सभी को निरंकारी परिवार की तरफ से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं मंगलमय फलीभूत हों। निरंकार प्रभु के चरणों में प्रार्थना है कि यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख-समृद्धि एवं धन-वैभव लेकर आए।।

राजिंदर कुमार मीडिया सहायक संत निरंकारी मंडल संत निरंकारी सत्संग भवन सेक्टर 30 चंडीगढ़ निरंकार मिशन मंडल की अथक सेवा में तन मन धन से समर्पित भाव से जुड़े रहते हैं। और जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्परता से कार्य करते हैं। मिशन की तमाम मानवता को समर्पित सेवाएं जन-जन तक पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

526867

+

Visitors