150 करोड़ वैक्सीन खुराक का ऐतिहासिक मील का पत्थर :- प्रधान पंछी

Loading

चंडीगढ़:-11 जनवरी:- आरके विक्रमा शर्मा करण शर्मा अनिल शारदा प्रस्तुति:– चंडीगढ़ ट्रेडर्स एसोसिएशन सेक्टर-17 के अध्यक्ष व कांग्रेस के कद्दावर नेता रहे कमलजीत सिंह पंछी ने एक वर्ष के भीतर ही 150 करोड़ वैक्सीन खुराक का ऐतिहासिक मील का पत्थर हासिल करने पर देश को बधाई दी। प्रधान पंछी जी ने आगे कहा कि यह अकल्पनीय उपलब्धि देश के दूरदर्शिता रखने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी कुशल और सर्वांगीण विकास कार्यों में नेतृत्व और कुशल मार्गदर्शन से संभव हुई है। हमें अपने प्रधानमंत्री पर गर्व है।

पंछी ने कहा कि भारत उन सभी के लिए आभारी है जो हमारे टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए काम कर रहे हैं। हम अपने डॉक्टरों, वैज्ञानिकों, नवोन्मेषकों और स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों को धन्यवाद देते हैं जो लोगों का टीकाकरण कर रहे हैं। हमारे टीकाकरण अभियान ने सुनिश्चित किया है कि कई लोगों की जान बचाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

94342

+

Visitors