निर्दलीय उम्मीदवार हरबंस सिंह वार्ड नंबर 29 से जीतेंगे रिकॉर्ड मतों से:- हरमीत सिंह (रिटायर्ड) ईटीओ

Loading

चंडीगढ़:- 22 दिसंबर:- आरके शर्मा विक्रमा// करण शर्मा+अनिल शारदा:– नगर निगम के चुनावों में अब तो  महज 1 दिन-रात का ही फासला बाकी है। प्रत्याशी अपने वार्ड में जोर शोर से चुनाव प्रचार की बागडोर थामे भाग-दौड़ कर रहे हैं। और लुभावने मेनिफेस्टो वोटरों के आगे परोस रहे हैं। इस मर्तबा आज आदमी द्वार ज्यादा उत्साहित और अपनी अपनी जीत को लेकर आशावाद ही नहीं विश्वास से लबरेज हैं।

वार्ड नंबर 29 से निर्दलीय उम्मीदवार हरबंस सिंह ने उम्मीद ही नहीं विश्वास दोहराया है कि उनकी अप्रत्याशित जीत होगी और रिकॉर्ड मतों से वह कांग्रेसी भारतीय जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को शिकस्त देंगे उन्होंने यह भी कहा है कि वार्ड के सुधार के लिए वह अगर एमसी से कोई फंड नहीं मिलता है तो वह अपनी जमीन बेच कर भी अपने वार्ड के भाई बंधुओं की हर प्रकार से मदद करेंगे। वार्ड का बहुमुखी विकास करेंगे।और अपने वार्ड को पूरे शहर में एक उदाहरण बनाकर प्रस्तुत करेंगे। हरबंस सिंह ने अपने वार्ड नंबर 29 के सैंकड़ों  युवाओं व बुजुर्गों सहित महिलाओं के साथ घर घर जाकर वोट मांगे। और लोगों को अपनी साफगोई से बताया कि वार्ड के लिए वह क्या कुछ नहीं कर सकते हैं। यहां तक कि वह अपने खेत खलिहान बेचकर वार्ड को पूरे शहर का नमूना बनाकर पेश करने से कोई गुरेज नहीं बरतेंगे।

अल्फा न्यूज इंडिया से बातचीत करते हुए वार्ड नंबर 29 के निर्दलीय उम्मीदवार हरबंस सिंह ने बताया कि वह इसी वार्ड के रहने वाले हैं। और सेक्टर 55-56 और पलसोरा की जनता की सेवा में आज तक जुटे हुए हैं। जब कभी भी यहां के लोगों को किसी प्रकार की मुसीबत या अभाव आती है। तो वह यहां के चुने हुए पार्षदों की बजाय सीधे उनके पास आते हैं। क्योंकि उनके पास उनको इज्जत और भरपूर मदद सहयोग समर्थन हर प्रकार से निशुल्क रूप से अपने भाईचारा समझ कर दिया जाता है। जबकि चुने हुए पार्षद ऐसे लोगों की बात सुनने तक से भी परहेज करते हैं। हरबंस सिंह ने बिल्कुल स्पष्ट किया कि हिंदू सिख ईसाई और मुसलमान भाइयों की वह सांझी ताकत हैं। और यह सभी भाई उनकी ताकत हैं। और यह ताकत मिलकर ही अब हरबंस सिंह की अगुवाई में इस वार्ड को सबसे आगे मुकम्मल तौर पर विकसित करके दिखाएंगे। भाई हरबंस सिंह के अजीज दोस्त हरमीत सिंह छिब्बर रिटायर्ड ई टी ओ ने कहा कि पूरे वार्ड की आवाज बन चुके हरबंस सिंह ही भारी मतों से अपने वार्ड 29 से विजयी रहेंगे। और अपने वार्ड की पूरी तरह सेवा करते हुए वार्ड के सभी चिरलंबित कामों को पूरा करवाएंगे। और बिना भेदभाव के पहले जैसी सेवा अब आगे भी जारी रखेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

109391

+

Visitors