सी जी ऑफ कॉलेज झंजेडी जोश के माध्यम से करेगा छात्रवृत्ति प्रदान : डॉ.अश्विनी शर्मा

Loading

चंडीगढ़/सहारनपुर: 19 दिसंबर आरके विक्रमा शर्मा करण शर्मा अनिल शारदा प्रस्तुति:—- चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज झंजेरी उत्तर भारत के टियर 2 और टियर 3 शहरों का दौरा कर अनेकों स्कूलों के शिक्षकों से मिल रहा है। सीजीसी झंजेरी के डीन प्लेसमेंट डॉ.अश्विनी से 2011 से शुरू किये गये शैक्षणिक कार्यक्रमों जैसे बीएससी, फोरेसिंग साइंस, बीए एलएलबी, बीकॉम एलएलबी के साथ-साथ 2022 सत्र के लए सीजीसी जोश की घोषणा की। और सभी शिक्षकों को सीजीसी झंजेरी के 5 करोड रूपये के तक की उच्च शिक्षा के लिए ओपन स्कॉलरशिप कार्यक्रम के बारे में बताया।

सीजीसी झंजेरी के डीन प्लेसमेंट डॉ.अश्विनी ने बताया कि चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज झंजेरी की स्थापना 2012 मे हुयी थी। यह चंडीगढ़ राजधानी क्षेत्र के समीपवर्ती क्षेत्र में एक तकनीकी परिसर के रूप में स्थापित किया गया था। और वर्तमान उत्तरी भारत में एक अग्रणीय कॉलेजों का समूह है। उन्होंने बताया कि सीजीसी झंजेरी ने 2021 से बीएससी जैसे कई पाठ्यक्रम शुरू किये हैं। फोरेंसिंक सांइस, बीटेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बीएससी, साईबर सुरक्षा के पाठ्यक्रम उच्च मांग और दायरे में है।

डॉ.अश्विनी शर्मा ने सीजीसी झंजेरी में चंडीगढ़ लॉ कालेज के पहले सत्र के सफल संचालन के बारे में बताया। पहले सत्र में हमें जो सफलता मिली,वह बेहतरीन थी। लॉ कॉलेज के माध्यम से कई और भी बीए, एलएलबी, बीकॉम एलएलबी या सिर्फ एलएलबी कर सकता है। लॉ कॉलेज एक छात्र के लिए आवश्यक सभी चीजों की सुविधा प्रदान करता है। यानि कोर्ट रूम और लॉ इन्फ्रास्ट्रक्चर जैसी सुविधाएं उपलब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

109391

+

Visitors