![]()
चंडीगढ़:- 19 दिसंबर:- आरके विक्रमा शर्मा/ करण शर्मा+ अनिल शारदा प्रस्तुति:-—आगामी वर्ष मार्च 2022 में सारंगपुर चंडीगढ़ में होने वाले 51 कुण्डी गायत्री महायज्ञ के हेतु आज पहली कड़ी के रूप में 5 कुण्डी सामूहिक गायत्री महायज्ञ गांव खुडा लाहौरा में श्री मोहन लाल अत्री जी के सौजन्य से गायत्री परिवार चंडीगढ़ समन्वय समिति के प्रमुख समन्वयक श्री प्रकाश चंद शर्मा जी और गायत्री परिवार ट्रस्ट चंडीगढ़ के मुख्य कोषाध्यक्ष श्री मंगत राम शर्मा जी के नेतृत्व में एक बड़े जनसमुदाय की उपस्थिति में किया गया।
इसी यज्ञायोजन के साथ प्रचार प्रसार की श्रंखला का शुभारंभ श्री गणेश हुआ। गायत्री परिवार के मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी श्री उमा शंकर शर्मा जी ने बताया कि गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार से 51 कुण्डी गायत्री महायज्ञ की स्वीकृति हेतु प्रार्थना पत्र भेजा जा चुका है। और शीघ्र ही मार्च 2022 में प्रस्तावित महायज्ञ की अनुमति आ जाएगी। यज्ञ की तैयारी का कार्य सफलतापूर्वक श्री सिताब सिंह, श्री नरेंद्र सिंह, श्री राम कुमार तिवारी और उनकी पत्नी श्रीमती सविता तिवारी ने निभाया। प्रचार प्रसार की इस कड़ी में सेक्टर 44 चंडीगढ़ के श्री नरेंद्र शर्मा जी की अहम भूमिका रही। श्री प्रकाश चंद शर्मा जी ने कहा कि इसी क्रम में आगे भी प्रचार प्रसार की श्रृंखला में ऐसे यज्ञ निरंतर जारी रहें। ताकि एक बड़े यज्ञ की तैयारी सुचारू रूप से की जा सके। उपस्थित याजकों और साधकों ने इसका भरपूर आश्वासन दिया। श्री मंगत राम शर्मा जी ने आग्रह किया कि सब परिजन साधक याजक अपने पूर्ण उत्साह के साथ इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए एकजुट होकर उचित सहयोग देने की कृपा करें। और अपनी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए तन मन धन तथा तन्मयता से लग जाएं। गायत्री मानस चेतना केंद्र, सारंगपुर, चंडीगढ़ के व्यवस्थापक श्री यशपाल तिवारी ने कहा कि गायत्री महायज्ञ के आयोजक गायत्री परिवार ट्रस्ट चंडीगढ़ और गायत्री परिवार चंडीगढ़ समन्वय समिति की सहमति से दूसरा 5 कुण्डी यज्ञ गायत्री मानस चेतना केंद्र, नर्मदेश्वर महादेव शिव मंदिर, सारंगपुर, चंडीगढ़ में किया जा सकता है।
उमा शंकर शर्मा,गायत्री परिवार ट्रस्ट चंडीगढ़ की ओर से आह्वान है कि इस धर्म समागम में कोई भी हिंदू धर्म में आस्थावान श्रद्धा रखने वाला धर्म पूजा अर्चना हवन यज्ञ आदि में शामिल हो सकता है

