डंपिंग ग्राउंड की गंदगी से स्थानीय लोगों को राहत दिलाएगी कांग्रेस बोले रणदीप सुरजेवाला

Loading

चंडीगढ़ :-19 दिसंबर:- करण शर्मा+अनिल शारदा:— चंडीगढ़ नगर निगम के चुनाव की हवा कड़ाके की ठंड की हवा निकालते हुए वातावरण में विभिन्न पार्टियों द्वारा गर्मजोशी का अलाव जलाए हुए हैं। अपने अपने पार्टी के लिए अनेकों छोटे बड़े नेता चंडीगढ़ आकर प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में चंडीगढ़ कांग्रेस को एक बार फिर नगर निगम में काबिज करवाने की मंशा से कांग्रेस के आला पदाधिकारी चंडीगढ़ में प्रचार करते हुए प्रेस कांफ्रेंस आयोजित करते हुए नजर आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के भी अनेकों कद्दावर नेता इस वक्त शहर में हैं। कांग्रेस आई के सीनियर नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने चंडीगढ़ के डंपिंग ग्राउंड के पास एक प्रेस वार्ता आयोजित की। और गंदगी के ढ़ेर को भाजपा की गेम व देन बताया। और कहा कि इस गंदगी के ढ़ेर के चारों ओर 5 वार्डों की जनता बसती है। जो नर्क में जी रही है। कांग्रेस जल्दी ही विजयी होकर नगर निगम में काबिज होगी। और गंदगी के इस चुंगल से सबका छुटकारा संभव करेगी। तभी एक श्रोता ने चुटकी ली कि पांच वार्डों की जनता तो पिछले कई सालों से यही नर्क भोग रही है। लेकिन आपको छुटकारा दिलाने की याद आज कैसे आ गई है। यह फिर भी अच्छा है कि शुक्र है रणदीप सुरजेवाला को हम लोग भी इंसान दिखाई दिए। और उन्होंने अपने प्रेसवार्ता आज यहां की है। वरना शहर के कांग्रेसी तो इस तरफ कभी मुंह भी नहीं किए हैं।

कांग्रेसी प्रत्याशियों को जीत दिलवाने की मंशा से अब   कांग्रेस के स्टार प्रचारक कन्हैया कुमार भी कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने चंडीगढ़ आएंगे। 20 दिसंबर को कन्हैया कुमार शहर में प्रचार करने के लिए आ रहे हैं। पार्टी उम्मीदवार के लिए कन्हैया शहर में चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे। यह वही, कन्हैया कुमार हैं जो कभी अपनी ही नाव में सवार थे। अवसरवादी राजनीति एक स्वार्थ परकता भी है। तो अब वह कांग्रेस की नाव पर सवार होकर कांग्रेस का बेड़ा पार लगाएंगे। और इसमें कितने खरा उतरते हैं। यह चंडीगढ़ की नगर निगम चुनाव की परिणाम घोषणा वाले दिन बिल्कुल स्पष्ट हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

109349

+

Visitors