सोहनी सिटी की सोहणी कुड़ी, बनीं मिस यूनिवर्स शहर में है जश्न ऐ माहौल

Loading

चंडीगढ़: 13 दिसंबर:-आरके विक्रमा शर्मा/अनिल शारदा+ करण शर्मा:-—चंडीगढ़ पीसफुल सिटी को सिटी ब्यूटीफुल के नाम से भी जाना जाता है और ऐसे पंडित जवाहरलाल नेहरू के सपनों की पेरिस सिटी का भी नाम दिया गया है। ठीक 21 साल बाद आज इसी सोहनी सिटी की सोहनी कुड़ी मिस यूनिवर्स बनी है। देश का नाम दुनिया में रोशन किया है। इसी को लेकर चंडीगढ़ में आज जश्न का माहौल है। शहर अपनी इस उपलब्धि पर फूले नहीं समा रहा है।

सोहनी सिटी के सेक्टर 42 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज फॉर वूमैन की स्टूडेंट हरनाज कौर संधू ने यह किताब ठीक 21 साल बाद भारत की झोली में डाला है। कॉलेज में इस वक्त खुशी का माहौल है। कॉलेज की लड़कियां गिद्दा भंगड़ा डाल रही हैं। खूब शोर शराबा है। चारों और खुशियां ही खुशियां दिख रही हैं। मिस हरनाज कौर संधू यानी कि मिस यूनिवर्स यहां से लोक प्रशासन में मास्टर्स की डिग्री की पढ़ाई कर रही है। हरनाम कौर संधू ने इससे पहले मिस वर्ल्ड कंपटीशन में हिस्सा लेकर टॉप टेन में स्थान बनाया था कॉलेज में मेधावी छात्रा के नाम से जानी जाती हैं और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में थर्ड सेमेस्टर की स्टूडेंट हैं। उसे मिस इंडिया यूनिवर्स के टाइटल से भी नवाजा गया था। मिस इंडिया फ्रेश फेस का भी खिताब उन्होंने जीता। वह मिमिक्री की बहुत अच्छी आर्टिस्ट हैं। और मिमिक्री में बिल्ली की आवाज, दरवाजे के चरमराने  की आवाज बहुत ही बखूबी निकालती है। बचपन में न्यायाधीश बनने का ख्वाब पाले हुए हरनाज कौर संधू को मिमिक्री और एक्टिंग का बेहतरीन शौक है। इस ओर मिस संधू को उनके पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के टीचर मोहित जी ने मोटिवेट भी किया और खूब बारीकी से सिखलाई भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

107619

+

Visitors