भाजपा की मीडिया रिपोर्ट्रस से रु ब रु आज रात को वैस्टर्न कोर्ट में

Loading

चंडीगढ़ 11 दिसंबर आरके विक्रम शर्मा करण शर्मा अनिल शारदा:– स्थानीय नगर निगम चंडीगढ़ के चुनावों की तारीख 24 दिसंबर जैसे-जैसे पास आती जा रही है। उम्मीदवार/प्रत्याशी अपने अपने क्षेत्रों में अपने अपने वोटरों को लुभाने में जी जान से पार्टी कार्यकर्ताओं और दोस्तों मित्रों रिश्तेदारों सहित सुबह से लेकर रात तक डटे हुए हैं। बीजेपी चंडीगढ़ इनफॉर्मल इंटरेक्शन के लिए अपने स्थानीय बड़े नेताओं को लेकर आज रात 08:00 बजे स्थानीय मीडिया प्रेस पत्रकारों से रूबरू होंगे।

सेक्टर 43 स्थित होटल वेस्टर्न कोर्ट में रात्रि भोज के साथ-साथ पत्रकारों से रूबरू कार्यक्रम का आयोजन आज रात्रि ठीक 8:00 बजे किया जाएगा। इस बाबत अधिक जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी के अथक सिपहसालार कैलाश जैन ने अल्फा न्यूज़ इंडिया को बताया कि भारतीय जनता पार्टी नगर निगम चुनावों में अपना विजय अभियान बनाए रखने के लिए एक बार फिर अपने वोटरों से रूबरू हो रही है। और अपनी नीतियों और उपलब्धियों के बलबूते 24 दिसंबर के मतदान में जीत हासिल करते हुए नए साल में अपना नया महापौर चुनेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

527181

+

Visitors