उज्ज्वल भविष्य और निरोगी दीर्घायु के लिए कीं विशेष आहुतियां अर्पित

Loading

चंडीगढ़:-28 नवंबर:-आरके विक्रमा शर्मा+करण शर्मा/ अनिल शारदा प्रस्तुति:— गायत्री मानस चेतना केंद्र सारंगपुर चंडीगढ़ में आज दिन रविवार को प्रातः साप्ताहिक गायत्री महायज्ञ श्रंखला के अंतर्गत सामूहिक यज्ञ और सार्वजनिक रूप से प्रार्थना की गई।  प्राकृतिक आपदा ग्रस्त परिवारों में सब निरोगी हों। और सबको भयंकर रोगों से मुक्ति पाने की क्षमता प्राप्त हो। यज्ञ की प्रक्रिया को संपन्न कराते हुए गायत्री परिवार चंडीगढ़ ट्रस्ट के वरिष्ठ ट्रस्टी एवम मुख्य यज्ञ कर्ता श्री मंगत राम शर्मा जी ने याजकों से सबके उज्ज्वल भविष्य और निरोगी दीर्घायु के लिए विशेष आहुतियां अर्पित करवाईं।

गायत्री परिवार चंडीगढ़ ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी एवम अखिल विश्व गायत्री परिवार अप पश्चमोत्र जोन के समन्वयक श्री उमा शंकर शर्मा ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन व्यक्त किया कि आज के विक्षिप्त वातावरण और बीमारियों से घिरे हुए प्राणियों के लिए गायत्री यज्ञ और मंत्र जप बहुत ही उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं। श्री मंगत राम शर्मा जी ने यज्ञ को गायत्री मंत्र लेखन पुस्तिकाएं देते हुए उन्हें प्रेरित करते हुए बताया कि मंत्र लेखन का महत्व मंत्र जप कहीं अधिक माना गया है।

गायत्री मानस चेतना केंद्र सारंगपुर चंडीगढ़ के व्यवस्थापक श्री यशपाल तिवारी ने कहा कि यह साप्ताहिक गायत्री महायज्ञ श्रंखला लगभग दो साल से निरंतर प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि आज गायत्री परिवार से जुड़े और नर्मदेश्वर महादेव शिव मंदिर सारंगपुर के सहयोगी श्री विजय कुमार की बेटी और उनकी माताजी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में उन्होंने याजकोंं के लिए भोजन व्यवस्था भी की।

यज्ञ में विशेष रूप से श्री अनिल कुमार, श्री शिव भगवान, श्री अजय कुमार, श्री जसविंदर, संतोष श्रीवास्तव, श्रीमती उषा तिवारी, श्रीमती संतोष, श्रीमती नूतन, श्रीमती रूबी, श्रीमती सीजू और श्रीमती रीना ने उपस्थित होकर यज्ञहुतियां दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

107680

+

Visitors