राष्ट्रपति की पत्नी ने किया चंडीगढ़ के पहले बर्ड पार्क का उद्घाटन

Loading

चंडीगढ़:-16 नवंबर:-आरके विक्रमा शर्मा/ करण शर्मा+ अनिल शारदा प्रस्तुति:—देश के राष्ट्रपति की पत्नी ने आज सोहणी सिटी में  चंडीगढ़ के पहले बर्ड पार्क का उद्घाटन किया।

आज से चंडीगढ़ में पहला बर्ड पार्क खुल गया है। सुखना लेक और रॉक गार्डन के पास बने बर्ड पार्क का राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की पत्नी सविता कोविंद ने उद्घाटन किया। अब इसे कल से आम लोगों के लिए भी खोल दिया जाएगा। यह बर्ड पार्क 6.5 एकड़ में फैला है।

कल से आम लोगों के लिए खुलेगा; पार्क में 20 प्रजातियों के 800 पक्षी,,,,,,,

इसमें 20 प्रजातियों के 800 से ज्यादा पक्षी देखने को मिलेंगे। जिनमें अफ्रीकन लव बर्ड्स से लेकर अमेरिकन पक्षी भी नजर आएंगे। 5 से 12 साल तक के बच्चों के लिए 30 रुपए की टिकट रहेगी। वहीं 12 साल से बड़ी उम्र वालों के लिए 50 रुपए का टिकट रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

94092

+

Visitors