साप्ताहिक सामूहिक गायत्री महायज्ञ धर्म सौहार्द वातावरण में संपन्न

Loading

चंडीगढ़:- 14 नवंबर आरके विक्रमा शर्मा करण शर्मा अनिल शारदा प्रस्तुति:—गायत्री मानस चेतना केंद्र सारंगपुर चंडीगढ़ में साप्ताहिक सामूहिक गायत्री महायज्ञ की श्रंखला के अंतर्गत यज्ञ सम्पन्न हुआ। ये साप्ताहिक श्रृंखला 26 जनवरी 2020 (रविवार) से परमपूज्य गुरुदेव एवम वंदनीय माताजी के सूक्ष्म सानिध्य वा अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान तथा गायत्री परिवार चंडीगढ़ ट्रस्ट के सौजन्य से निरंतर प्रगति पर है। भविष्य में यज्ञशाला का विस्तार करने की योजना है। सभी गायत्री परिवार परिजनों से अपेक्षा की जाती है कि सब अपना महत्वपूर्ण सहयोग आगे भी देने की कृपा करते रहेंगे। अल्फा न्यूज़ इंडिया को अधिक जानकारी देते हुए यश पाल तिवारी जी ने बताया कि उक्त तमाम कार्य विधियों आदि के व्यवस्थापक  गायत्री मानस चेतना केंद्र, सारंगपुर, चंडीगढ़ ही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

93645

+

Visitors