एक शाम हिमाचली संस्कृति के नाम में सुर ताल में गाएंगे धीरज शर्मा

Loading

चंडीगढ़:- 12 नवंबर:- आर के विक्रमा शर्मा/करण शर्मा+ अनिल शारदा:– सर्व कल्याणकारी संस्था द्वारा ट्राइसिटी चंडीगढ़ हिमाचल की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के संयुक्त तत्वाधान में एक शाम हिमाचली संस्कृति के नाम रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा!! इस संबंधी अधिक जानकारी अल्फा न्यूज़ इंडिया को देते हुए हिमाचल महासभा चंडीगढ़ के प्रधान पृथी सिंह ने बताया कि एक शाम हिमाचली संस्कृति के नाम में मुख्य अतिथि पूर्व कांग्रेस सरकार के तत्कालीन पूर्व केंद्रीय रेलवे मंत्री पवन कुमार बंसल (चंडीगढ़ के स्थानीय पूर्व सांसद) बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे! और हिमाचली संस्कृति की गरिमामई प्रस्तुति लोक गायक धीरज शर्मा द्वारा मधुर कर्णप्रिय सुर ताल में विशेष आकर्षण होगा। एक शाम हिमाचली संस्कृति के नाम का यादगार आयोजन शनिवार 20 नवंबर को दोपहर बाद 2:30 बजे सेक्टर 41बी, दशहरा ग्राउंड पर आयोजित की जाएगी। सर्व कल्याणकारी संस्था के चेयरमैन और सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा द्वारा यह विनीत निवेदन भरा निमंत्रण सभी को खुले दिल से दिया गया है। एक शाम हिमाचली संस्कृति के नाम में सभी का निशुल्क प्रवेश रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

94071

+

Visitors