नई बस्ती क्षेत्र में निकाला गया मोहम्मदी(ईद मिलादुन नबी) जुलूस

Loading

चंडीगढ़/*वाराणसी:- 19 अक्टूबर:-अल्फा न्यूज़ इंडिया डेस्क प्रस्तुति:—

आज लालपुर पांडेयपुर थाना अंतर्गत नई बस्ती क्षेत्र में  मोहम्मदी(ईद मिलादुन नबी) जुलूस निकाला गया।

नई बस्ती क्षेत्र और बड़ा घराने का जुलूस एक साथ पहाड़ियां से होते हुए अशोक विहार कॉलोनी, पंचक्रोशी मार्ग(कच्ची रोड) से होते हुए नई बस्ती(भट्टा) में समाप्त होगा।

यह जुलूस आप सल्लल्लाहो ताला अलेही वसल्लम के यौमे पैदाइश की खुशी में निकाला जाता है।

जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में लालपुर- पांडेपुर थाना प्रभारी सुधीर सिंह पहाड़िया चौकी इंचार्ज सूरज कांत पांडे व अन्य पुलिस टीम मौजूद रही।

मुस्लिम धर्म के मुताबिक आज ही के दिन मोहम्मद (आप सल्लल्लाहो ताला अलेही वसल्लम) का जन्म हुआ था।

मीलाद उन-नबी इस्लाम धर्म के मानने वालों के कई वर्गों में एक प्रमुख त्यौहार है।

हजरत मोहम्मद साहब का जन्म रबि-उल-अव्वल माह के 12वें दिन 570 ई. को मक्का मदीना में हुआ थाlll

 

*साभार/मोहम्मद कैफ// वाराणसी*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

526888

+

Visitors