बंगाली ज्वेलर्स एसोसिएशन परशुराम भवन में मां दुर्गा की प्रतिमा व पंडाल सजाएंगे

Loading

चंडीगढ़:– 13 अक्टूबर:–आर के विक्रमा शर्मा:- अनिल शारदा:– श्री श्री दुर्गा पूजा-अर्चना,बाद दोपहर को 12:15 बजे कल बृहस्पतिवार को भगवान श्री परशुराम जी महाराज भवन, सेक्टर 37 में हर्षोल्लास आस्था भरे वातावरण में आयोजित की जाएगी।

यह जानकारी शांति राम मांझी ने अल्फा न्यूज़ इंडिया को देते हुए बताया कि  बंगाली ज्वेलर एसोसिएशन चंडीगढ़ 25वां मां दुर्गा पूजा का शानदार आयोजन करेगी। यह दुर्गा पूजा बीते 11 अक्टूबर से प्रारंभ हुई थी। महादुर्गा पूजा के भव्य आयोजन का समापन अटूट विशाल भंडारे के वितरण के साथ होगा। शांति राम मांझी ने बताया कि हर साल बंगाली धार्मिक, अनुष्ठानों और परंपराओं के साथ मां दुर्गा पूजा का भव्य आयोजन संपन्न होता है। पंजाब हरियाणा हिमाचल और ट्राइसिटी केवल उक्त नव दुर्गा पूजन पूजा आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं और मां दुर्गा के श्री दर्शन करके जीवन धन्य करते हैं। आदित्य कलाकृति अब आप ऑफिस एंड हैंडीक्राफ्ट्स की प्रिंसिपल आर्टिस्ट मोनिका शर्मा आभा ने उक्त दुर्गा पूजा में अपने परिवार और अपनी शिष्यों के साथ मां के श्री चरणों में हाजिरी भरने की बात कही है।उन्होंने कहा कि मां दुर्गा नारी समाज का नेतृत्व मार्गदर्शन और शक्ति स्मारक समृद्धि की द्योतक हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल में मां दुर्गा का पूजा पाठ धार्मिक उत्सव कई सप्ताह पहले ही शुरू हो जाता है और नवरात्रि के भी कई सप्ताह बाद तक यह धर्म आयोजन चलते रहते हैं बंगाल में मां दुर्गा के विशाल पंडाल और विशाल प्रतिमाएं स्थापित की जाती हैं और वहां पर पंडाल और अपराधी मां सजाने की प्रतियोगिताएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान रखती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

107247

+

Visitors