मां नवरात्रि पर्व के मौके नवदुर्गा जागरण भया सम्पन्न

Loading

चंडीगढ़: 11 अक्टूबर: आरके विक्रमा शर्मा+अनिल शारदा:– देश भर की भांति ही ट्राइसिटी चंडीगढ़ में भी आजकल नवरात्रि पर्व की धूम चारों ओर उत्साह जनक देखी जा रही है। यहां वहां भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम जी की रामलीलाऐं मंचित हो रही हैं। लोग नव दुर्गे माता के विशाल भगवती जागरण संपन्न करवा रहे हैं। वातावरण पूरी तरह भक्ति मय बना हुआ है। इसी क्रम में स्थानीय गांव धनास में युवाओं के सांझे प्रयास से नवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में विशाल भगवती जागरण संपन्न हुआ। महामाई का विशाल दरबार सजाया गया था। जिसमें आसपास के क्षेत्र से भी भारी संख्या में महामाई के श्रद्धालु उमड़े। और रात भर माता का जगराता किया। माता की कर्णप्रिय भेंटों पर भक्तों ने दिल खोलकर माता को रिझाने वाला नृत्य किया। और बड़ी प्रातः ही माता तारावती की कथा का सभी ने श्रवण करके महा आरती के बाद महाप्रसाद ग्रहण किया। धनास में यह है विशाल भगवती जागरण कमेटी हर वर्ष माता के पार अनुकंपा से चलाना भगवती जागरण का आयोजन करती है मां के भक्तों के लिए महाप्रसाद का वितरण करती है

 

मां भगवती जागरण कमेटी के सभी सदस्यों कमलेश शर्मा, सिया राम पटेल, रवि राणा व सेम राजपूत सैंडी सूरज, विनोद कुमार, शुभम, मोनू, उमेश, अभिषेक और लवकुश,  बिट्टू राणा और अन्य   सभी साथियों ने मां के श्री चरणों में रात भर हाजिरी भरी और मां के भक्तों की श्रद्धा भाव से सेवा की | अल्फा न्यूज़ इंडिया ने विशाल भगवती जागरण कमेटी को जागरण की श्रीसमापन पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए सर्वत्र कल्याण की मां भगवती से विनती की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

109262

+

Visitors