सादगी और दूरदर्शिता से मुख्यमंत्री चन्नी राजनीतिज्ञों का सिर रहे झुका

Loading

चंडीगढ 10 अक्टूबर: आरके विक्रमा शर्मा+करण शर्मा+ अनिल शारदा:— पंजाब में राजनीति पटल पर पिछले कुछ समय से दे हताशा उथल-पुथल और हर पल ब्रेकिंग न्यूज़ बनते समीकरण राजनीति के आंगन में अठखेलियां करते देखे गए कैप्टन अमरिंदर सिंह की कांग्रेस हाईकमान ने बड़ी बेदर्दी से कुर्सी छीन ली और फिर सरदार रंधावा को मुख्यमंत्री घोषित कर दिया कुछ ही पलों बाद फिर पाशा पढ़ते हुए चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का मुख्यमंत्री बनाया और दलित बोर्ड का पासा फेंकते हुए खुद को राजनीति की पीएचडी पास दर्शाने की नाकाम कोशिश की लेकिन चरणजीत सिंह चन्नी ने अपनी सादगी और दूरदर्शिता और लोकहित के कार्यों को अंजाम देते हुए अपने को सफल मुख्यमंत्री साबित करने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रखी है सुबह में ही नहीं सुबह के बाहर भी उनकी घोषणाओं और किए जा रहे कार्यों की खूब प्रशंसा हो रही है यूपी में भाजपा नेता के पुत्र की गाड़ी से चार कुछ ले गए किसानों की मौत पर चरणजीत सिंह चन्नी ने सिर्फ भाषण बाजी नहीं की बल्कि उन्हें 50 लाख रुपए की मदद मुआवजा देने की घोषणा की। और पीड़ित परिवारों को भी जाकर हौंसला दिया। और उनके दुख में शरीक हुए। यही नहीं, उन्होंने अपने लाव लश्कर में भी काफी कटौती की। और अपने बेटे की एक गुरुद्वारे में बड़ी सादगी के साथ शादी संपन्न की। और पंगत में संगत की भांति चरणजीत सिंह चन्नी ने अपने परिवार बेटे वधू घरवाली और रिश्तेदारों सहित अपने मंत्री साथियों और अन्य राजनीतिज्ञों व मेहमानों के साथ लंगर छका और बेफिजूल के खर्चों से बचने का नया संदेश दिया। उनके इस कदम की अन्य स्टेट्स में भी खूब चर्चा हो रही है। लोगों को चरणजीत सिंह चन्नी की दूरदर्शिता और सादगी बेहद पसंद आ रही है। उनके इन कदमों से राजनीति के कद्दावर नेताओं तक के सर झुकते जा रहे हैं। उनकी फिजूलखर्ची भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी के कारण जनता ऐसे राजनीतिज्ञों से नफरत करने लग जाती है। वहीं, मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने लोगों को हर हाल में रहते हुए वाहेगुरु  का शुकराना करने की बात कहते हुए खुद भी सादगी का पल्ला पकड़ा। और अपने प्रांत वासियों को भी सादा जीवन उच्च विचार रखने की सलाह दी। उन्होंने अपनी ही पार्टी के कई बड- बोले नेताओं तक को सादगी से रहते हुए उच्च सोच से जनता की सेवा करने की कहानी रच डाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

94180

+

Visitors