गांधी भवन में गांधी जयंती को समापन होगा दैनिक चरखा कताई का

13 total views , 1 views today

चंडीगढ़:-30 सितंबर:- आरके विक्रमा शर्मा करण शर्मा प्रस्तुति:– गांधी स्मारक भवन चंडीगढ़ के निदेशक देवराज त्यागी ने जारी एक बयान में बताया कि 2 अक्टूबर  शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं जयन्ती धूमधाम से गांधी स्मारक भवन चंडीगढ़ में मनाई जाएगी।

गांधी स्मारक निधि पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश की ओर से मनाए जाने वाले समारोह में महामहिम राज्यपाल, पंजाब एवं प्रशासक चंडीगढ़ बनवारी लाल पुरोहित मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। विशिष्ट अतिथि सत्यपाल जैन, एडिशनल सॉलिसिटर भारत एवं पूर्व सांसद तथा व्ही.व्ही. नटराजन फील्ड महाप्रबंधक, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गांधी स्मारक निधि पंजाब, हरियाणा व हिमाचल प्रदेश की उपाध्यक्षा श्रीमती निर्मल दत्त करेंगी।

देवराज त्यागी ने अल्फा न्यूज़ इंडिया को  बताया कि 22 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक निरन्तर प्रातः एक घंटा सर्वधर्म प्रार्थना के साथ गांधी स्मारक भवन के सभी कार्यकर्ता सामूहिक चरखा कताई करते हैं। यह चरखा कताई का कार्यक्रम गांधी जयंती तक चलेगा। और 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर ही चरखा कथाएं कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

242631

+

Visitors