कांग्रेस के कद्दावर नेता मुकेश बस्सी का हार्ट अटैक से निधन

Loading

चंडीगढ़:- 27 सितंबर: आरके विक्रमा शर्मा +करण शर्मा:— इस वक्त चंडीगढ़ सियासत में सबसे बड़ी दुखद घटना कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता का हार्ट अटैक से देहावसान होना है।

स्थानीय कांग्रेस आई पार्टी में शोक की लहर दौड़ गई है| चंडीगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकेश बस्सी का निधन हो गया है| बताया जाता है कि मुकेश बस्सी को जबरदस्त हार्ट अटैक आया। और इसके बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया| लेकिन अफसोस कि मुकेश बस्सी की जान नहीं बच सकी|

बतादें कि, मुकेश बस्सी की गिनती एक वरिष्ठ नेता के साथ एक बिजनेसमैन के तौर पर भी होती है| मुकेश बस्सी चंडीगढ़ क्लब के अध्यक्ष और नगर निगम के पूर्व पार्षद भी रह चुके हैं। आपको बतादें कि कांग्रेस में शामिल होने से पहले बस्सी भाजपा में थे| बरहाल, कांग्रेस में रहते बस्सी ने अहम् पदों पर अपनी सेवा दीं| बस्सी के यूं दुनिया छोड़कर जाने से पूरे कांग्रेस दल के साथ चंडीगढ़ कांग्रेस के नेता भारी दुःख व्यक्त कर रहे हैं| मुकेश बस्सी राजनीति के साथ-साथ समाजसेवा के क्षेत्र में भी हमेशा अग्रणी रहते थे।उनके यूं देहावसान से ना सिर्फ कांग्रेस को बल्कि स्थानीय राजनीति को भी काफी गहरा सदमा पहुंचा है। मुकेश बसी के देहावसान की खबर सुनते ही कांग्रेस आई के अनेकों कद्दावर नेता और स्थानीय कार्यकर्ता व अन्य सियासी पार्टियों के भी नेता और पदाधिकारी अपने कार्यकर्ताओं सहित उनके सेक्टर 18 स्थित निवास स्थान पर पहुंचने शुरू हो चुके हैं। सभी में गहरा गम व्याप्त है। और शोक संतृप्त परिवार के साथ सब की गहरी संवेदनाएं जुड़ी हैं। क्योंकि मुकेश बस्सी भले ही कांग्रेस आई के नेता थे। लेकिन वह हर पार्टी का पूरा सम्मान मान करते थे।

आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ ईकाई के वरिष्ठ नेता संदीप भारद्वाज ने मुकेश वशी के देहावसान पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए अल्फा न्यूज़ इंडिया के माध्यम से शोक संतृप्त परिवार के साथ गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। और कहा है कि मुकेश बस्सी उनके लिए उनके अपने भाई जैसे ही थे। उनके जाने का उनको गहरा सदमा लगा है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। और परिवार को इस सदमे को सहने की प्रबल शक्ति प्रदान करें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

94090

+

Visitors