स्कूलों में यातायात और योगा की प्राथमिक शिक्षा अनिवार्य की जाए:– बलतेज सिंह

Loading

चंडीगढ़:- 1 सितंबर:– अल्फा न्यूज़ इंडिया डेस्क:–हिंद संग्राम परिषद की स्थानीय इकाई के बलतेज सिंह ने केंद्र में काबिज भाजपा सरकार से मांग की कि योगा व ट्रैफिक नियम क्लास स्कूलों में शुरू की जाएं।

हिंद संग्राम परिषद रजिस्टर्ड ट्राइसिटी के सलाहकार व ट्राइसिटी प्रेस क्लब के वरिष्ट सदस्य श्री बलतेज सिंह तथा पत्रकार विक्रांत शर्मा ने भारत सरकार व शिक्षा मंत्रालय से मांग करते हुए कहा कि देश के सभी स्कूलों में बच्चों को योगा क्लास अति जरूरी हों। तथा इसके अलावा शुरू से ही विशेष रुप से बच्चों को स्कूलों में ट्रैफिक नियमों की महत्वपूर्ण जानकारी से अवगत कराया जाए। ताकि बच्चे बड़े होकर ट्रैफिक नियमों की पूरी तरह से पालना करें। और बढ़ते हुए ट्रैफिक नियमों की अनदेखी से दुर्घटनाओं पर भी रोक लग सके।

हिंद संग्राम परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. मुनेन्द्र मोदगिल कुरुक्षेत्र ने कहा कि काफी अर्से से हिंद संग्राम ट्रेफिक पार्क जागरूकता अभियान चलाये हुए हैं। जिसमें पार्किंग स्थलों पर भी बेढ़ंगे खड़े, विशेष रूप से चार पाहिया वाहन मालिक अपने डैशबोर्ड पर अपना मोबाइल नंबर अवश्य लिख छोड़ें। ताकि जरूरत पड़ने पर वाहन मालिकों को सूचित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

94251

+

Visitors