फिरोजाबाद में बरसाती बीमारियों के चपेट में गईं 32 बच्चों सहित 39 की जानें

Loading

चंडीगढ़/फिरोजाबाद:- 31 अगस्त:- करण शर्मा+ आर के शर्मा:— देश के सबसे बड़े प्रांत उत्तर प्रदेश के जिला फिरोजाबाद में यमराज ने मौत का तांडव नाचा है। और पूरी प्रशासकीय व्यवस्था सहित चिकित्सा व्यवस्था को भी सकते में डाल दिया है। जिला अस्पताल में यमराज ने मौत का दिल दहला देने वाला तांडव नाचते हुए 32 बच्चों की देखते ही देखते जीवन लीला हर ली। और इसके साथ साथ फिरोजाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती सात बड़े व्यक्तियों की भी जीवन लीला समाप्त की है। प्रांत के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन खौफनाक और रहस्यमई मौतों की दुखी दिल से पुष्टि की है। और सभी पीड़ित प्रभावित परिवार वालों से जाकर सांत्वना दी है। और दुख की घड़ी में हर बनती मदद मुहैया करवाने का ठोस आश्वासन भी दिया है। इस मौके पर पीड़ित परिवारों को हौसला अफजाई करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रहस्य मय डेंगू जैसे बुखार से हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया है। और कहा है कि फिरोजाबाद में रहस्यमई बुखार के कारण जो जानें गई हैं उनके कारणों का बखूबी आंकलन और जांच-पड़ताल की जायेगी। 100 बिस्तरों वाले जिला अस्पताल का दौरा भी मुख्यमंत्री ने किया। और कहा कि कोविड-19 को समर्पित इस कोविड वार्ड को उक्त नए बुखार से पीड़ित मरीजों के लिए आरक्षित कर दिया गया है। मथुरा व  मैनपुरी और फिरोजाबाद सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बहुत ही तेजी से यह वायरल फीवर देखा गया है। सरकार ने सबको खतरे से आगाह किया है। सावधानियां बरतने की गुहार की जा रही है। और सरकारी तौर पर इससे निपटने के इंतजामों की और व्यवस्था बड़ी ही सावधानी से और तत्परता से की जा रही है।

जिला फिरोजाबाद के स्वास्थ्य अधिकारियों की मौजूदगी में जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने इस बात से स्पष्ट और पूरी तरह इनकार किया है कि यह महामारी कोविड-19 की लहर है। उन्होंने कहा कि भारी बरसात के चलते सभी ओर  जलभराव हो चुका है। जिस कारण इससे पनपने वाली बीमारियां मलेरिया डेंगू तेज बुखार आदि तेजी से पसरा है। और दुर्भाग्यवश यह बच्चे भी उसकी चपेट में बुरी तरह आए हैं। हेल्थ टीमों ने सभी के कोविड-19 टेस्ट किए हैं। और राहत की बात यह है कि सभी टेस्ट नेगेटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य टीमें अपने अपने स्तर पर इन बीमारियों से निपटने के लिए तमाम उपयोगी उपाय जारी रखे हुए हैं। पूरा जिला ही नहीं पूरा उत्तर प्रदेश सदमे में है। 32 नन्हें बच्चों की यकलखत मौत ने सबको दुख जदा किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरी तत्परता और मुस्तैदी से इन बीमारियों पर नकेल कसने के सख्त दिशा निर्देश दिए हैं। और जनता को भी पर्याप्त सावधानियों को बरतने की अपील की है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

239257

+

Visitors