नगर निगम चुनावों संबंधी दीपा दुबे ने की महिला पदाधिकारियों देव व वर्मा से भेंट

Loading

चंडीगढ़:- 11 अगस्त:- आरके शर्मा विक्रमा करण शर्मा एनके धीमान:—- स्थानीय  महिला कांग्रेस की अध्यक्षा दीपा दुबे ने चंडीगढ़ में होने वाले नगर निगम चुनाव की चर्चा अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सुष्मिता देव और अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव और चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की प्रभारी नीतू वर्मा से सौहार्द भरे माहौल में की।

दिल्ली में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की नेशनल काउंसिल मीट में भाग लेने पहुंची चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्षा दीपा दुबे।*

दिल्ली में शीश नेतृत्व के साथ चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों की चर्चा।*

आज 15 जी.आर.जी दिल्ली में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की नेशनल काउंसिल मीट हुई । जिसकी अध्यक्षता सुष्मिता देव अध्यक्षा राष्ट्रीय महिला कांग्रेस द्वारा की गई। सुष्मिता देव द्वारा महिला कांग्रेस चंडीगढ़ की प्रशंसा की गई और शाबाशी दी गई। चंडीगढ़ महिला कांग्रेस हर एक मुद्दे को पूरे भारत में सबसे पहले उठाती है और सोशल मीडिया पर लाइव के माध्यम से भी जनता तक आवाज पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रही है। सुष्मिता देव ने कहां की चंडीगढ़ की टीम छोटी है लेकिन मजबूत है। चंडीगढ़ महिला कांग्रेस के अध्यक्ष को आश्वासन दिया की नगर निगम चुनावों में दिल्ली से स्टार केपेनर चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भेजे जाएंगे और वह खुद चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में प्रचार करने पहुंचेगी।

चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की अध्यक्ष दीपा दुबे ने शीर्ष नेतृत्व के सामने चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की रिपोर्ट दी और आने वाले नगर निगम चुनावों की रूप रेखा तह की ।

महिलाओं के उत्थान के लिए पूरे पूरे भारतवर्ष से आए महिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ सुष्मिता देव जी द्वारा यह निर्णय लिया गया कि 20 अगस्त 2021 को श्री राजीव गांधी जी के जन्मदिवस पर पूरे भारतवर्ष में महिला कांग्रेस द्वारा महिला सेवा केंद्र का गठन ब्लॉक ,जिला ,प्रदेश के स्तर पर किया जाएगा। इसमें एक कमेटी का गठन ऑल इंडिया महिला कांग्रेस महिला सेवा केंद्र कमेटी का गठन हुआ जिसमें चंडीगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे को महिला सेवा केंद्र कमेटी में सदस्य नियुक्त किया गया। जिसका दीपा दुबे द्वारा राष्ट्रीय नेतृत्व का तहे दिल से धन्यवाद किया गया।

नेशनल काउंसिल मीट का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के साथ प्रतिदिन हो रहे दुष्कर्म वह उसके बाद उनकी हत्या तथा प्रशासन की गैर जिम्मेवारी तथा अन्याय के विरुद्ध रेजोल्यूशन पास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

94371

+

Visitors