![]()
चंडीगढ़ 15 अगस्त:-आर के विक्रमा शर्मा करण शर्मा :-समूचे राष्ट्र की तरह 2 राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ में भी 75 वां स्वतंत्रता दिवस खूब हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित किया गया।। नगर निगम चंडीगढ़ ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान गाया, तिरंगे को नमन किया। शहीदों को स्मरण किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छटा ने सबका मन मोहा।
और रवि कांत शर्मा मौजूदा महापौर ने नगर निगम के कर्मचारियों सहित अनेकों समाजसेवियों को समाज में उत्कृष्ट कार्यों को संपन्न करवाने के लिए निष्ठा ईमानदारी से समर्पित भावनाओं का सम्मान करते हुए सम्मानित किया। इसी क्रम में राष्ट्रीयता और देशभक्ति को समर्पित आरती शर्मा द्वारा कोविड-19 के चलते गरीब असहाय लोगों को वायरस से बचने के लिए सचेत करना, उनके हर संभव यथाशक्ति मदद करना, जरूरतमंदों को मार्गदर्शन करना, और कोविड-19 के चलते भुखमरी के दौर में लोगों तक भोजन पहुंचाने की व्यवस्था करने में अग्रणी भूमिका निभाने वाली आरती शर्मा को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित और प्रोत्साहित किया गया।
अल्फा न्यूज़ इंडिया आरती शर्मा को इस अनुकरणीय उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता है। और समाज के अन्य लोगों को आरती शर्मा से प्रेरणा लेकर समाज सेवा में तत्पर रहने का आग्रह करता है।

