राज्यपाल सहित कई मुख्यमंत्रियों और बिग बी को बम से उड़ाने की धमकी के आगे नहीं झुकेगा देश

Loading

चंडीगढ़ 08 अगस्त:- आर के विक्रमा शर्मा+ करण शर्मा:– देश अपना 75 वां स्वतंत्रता दिवस मनाने की राष्ट्रीय स्तर की तैयारियों में मशगूल है। और प्राकृतिक आपदाएं और विपदाएं भी देश को झकझोर रही हैं। कोविड-19 अभी भी पैर पसारे पसरा हुआ है। यमराज मौतों का तांडव नाच रहे हैं ।और राजनीतिक उथल-पुथल अपने  पुरयौवन पर है। और ऐसे में यह देश गमगीन होते हुए भी खबर लिखे जाने के वक्त पूरी तरह से हर्षोल्लास जश्न के माहौल में डूबा हुआ है। क्योंकि भारत ने एक लंबे अरसे के बाद ओलंपिक गेम्स में स्वर्ण तमगा जीता है। चारों ओर जश्न का माहौल बना हुआ है। देशवासी हर गम हर पीड़ा हर  विषाद द्वंद  सब कुछ भूल कर ओलंपिक में जीत का सेहरा बांधने वाले खिलाड़ियों की हौसला अफजाई में उनके भव्य स्वागत में पलकें बिछाए हुए हैं। नीरज चोपड़ा ने इस मर्तबा  टोक्यो ओलंपिक 2021 गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का सर गर्व से ऊंचा किया है।

लेकिन इन सबसे परे लोकतंत्र के धरातल पर अपराध का लोहा तपता जा रहा है। और इसकी चपेट में बॉलीवुड के बिग बी यानी अमिताभ बच्चन के बाद देव भूमि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के बाद हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और अब पंजाब के राज्यपाल सहित मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह से दूर रहने की सलाह दी जा रही है। और ना मानने पर खतरनाक परिणाम भुगतने को तैयार रहने को कहा गया है। उक्त तमाम कहे गए सियासत दानों और दिग्गज कलाकार को बम से उड़ाने की खबर सोशल मीडिया पर भी आई है। हिमाचल प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपना वक्तव्य देते हुए कहा कि वह अपने प्रदेश वासियों की सेवा में निर्भीकता से डटे रहेंगे। और ऐसी गीदड़ भभकीओं धमकियों की परवाह नहीं करेंगे। और हमारे सजग मुस्तैद हिमाचल प्रदेश की पुलिस ऐसे असामाजिक अपराध वृत्ति के तत्वों को खोज कर सलाखों के पीछे धकेल देगी।

लेकिन पूरे विश्व में अखंड प्रभु सत्ता लोकतंत्र विरासत में लेकर भारत अपनी राष्ट्रीय एकता के बलबूते पर आत्मनिर्भरता की दौड़ में आगे दौड़ता हुआ सर ऊंचा किए हुए अपने चिर परिचित प्रतिद्वंद्वियों चीन-पाकिस्तान और अनेकों दिल में खार खाने वाले मुस्लिम देशों को नीचा दिखाते हुए शांति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। सवाल यह उठता है कि ऐसे में जब भारत पूरे विश्व को झुकाने का मादा रखता है। तो किसकी शह पर कौन देश के प्रदेशों की सरकार चलाने वालों को बम से उड़ाने की धमकी देने की औकात बनाए हुए हैं। आखिर यह धमकाने वाली कुब्बत कौन पाले हुए हैं। यह सवाल हमारी विजिलेंस हमारी पुलिस सीआईडी गुप्तचर एजेंसियों की नींद में खलल डालने के लिए काफी है। यह उनके लिए खुली चुनौती हैं। जिनसे पार पाना ही होगा। और देशवासियों को अभय और सुरक्षित माहौल देना होगा। अगर देश को चलाने वाले राजनीतिज्ञ, ब्यूरोक्रेट्स, वर्दीधरी व न्यायपालिका, पुलिस प्रशासन और हमारी युवा सहित अनुभवी बुजुर्ग पीढ़ी की जान खतरे में है। तो फिर सुरक्षित कौन है??। सुरक्षा प्रदान करने वालों का आखिर औचित्य कहां रह जाता है!! उनकी बुनियादी जरूरत खोखले साबित हो जाती है!!

अल्फा न्यूज़ इंडिया अपने देशवासियों को विश्वास दिलाती है कि हमारे कर्मठ पुलिस प्रशासन, न्यायपालिका और हमारे अडिग हिमालय जैसे तने हुए सैनिक ऐसे असामाजिक देशद्रोहियों अपराधियों को जल्दी ही घुटनों के बल टेक देंगी।

आइए हम सब देशवासी अपने रक्षकों की रक्षा और उनकी सहायता समर्थन के लिए तन मन धन से आगे आएं। और 75 वें स्वतंत्रता दिवस की पराकाष्ठा को अक्षुण्ण अजय बनाए रखें।🙄🤔🥺

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

93863

+

Visitors