24 मई भारत और विदेशों में कब कहां हुआ क्या क्या

Loading

चंडीगढ़:-24 मई:- अल्फा न्यूज इंडिया डेस्क प्रस्तुति:– 1689 : ब्रिटिश संसद ने प्रोटेस्टेंट इसाइयों को धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी दी।

1883 : ब्रुकलिन और मैनहट्टन को जोड़ने वाले ब्रुकलिन ब्रिज को यातायात के लिए खोला गया।

1896 : भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी करतार सिंह सराभा का जन्म।

1915 : थॉमस अल्वा एडिसन ने टेलीस्क्राइब का अविष्कार किया।

1931 : पहली वातानु​कूलित यात्री ट्रेन अमेरिका के वाल्टमोर ओहियो मार्ग पर चलाई गई।

1959 : साम्राज्य दिवस का नाम बदलकर राष्ट्रमंडल दिवस किया गया।

1985 : बांग्लादेश में चक्रवाती तूफान से दस हजार लोगों की मौत।

1986 : मार्गरेट थैचर इजरायल का दौरा करने वाली ब्रिटेन की पहली प्रधानमंत्री बनीं।

1994 : मीना (सऊदी अरब) में हज से जुड़े एक समारोह के समय भगदड़ मचने से 250 लोगों से भी अधिक हाजियों की मौत।

2001 : नेपाल के 15 वर्षीय शेरपा तेंबा शेरी माउंट एवरेस्ट की चोटी को फतह करने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बने।

2004 : उत्तर कोरिया ने मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाया।

2014 : थाईलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा को सैन्य तख्तापलट के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

94459

+

Visitors