बढ़ती कीमतों के खिलाफ रोष प्रदर्शन की अगुवाई करेंगे पवन कुमार बंसल

Loading

चंडीगढ़: 16 जुलाई:- आर के विक्रमा शर्मा/ करण शर्मा:—अखिल भारतीय कांग्रेस आई ने देशभर में बड़ी सी लेकर छोटी छोटी इकाई तक भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में बढ़ रही कीमतों के विरोध में रोष प्रदर्शन धरने लगातार जारी रखते हुए विरोध की आंधी को प्रचंड बनाए हुए हैं। इसी कड़ी में चंडीगढ़ और पंचकूला में भी रोष प्रदर्शनों की लगातार बाढ़ आई हुई है। पंचकूला में हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजन लाल के पुत्र चंद्रमोहन बिश्नोई और चंडीगढ़ में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल की अगुवाई में बढ़ती कीमतों के विरोध में रोष प्रदर्शन अलग-अलग जगहों पर किए जा रहे हैं। इसी क्रम में चंडीगढ़ में कल शनिवार को चंडीगढ़ के सबसे पुराने सेक्टर 22 स्थित नेहरू पार्क में शाम 5:00 बजे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा विशाल रोष प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस मार्फत अधिक जानकारी देते हुए जसविंदर सिंह बंटी अटावा वाले कांग्रेसी सक्रिय कार्यकर्ता ने अल्फा न्यूज़ इंडिया को बताया कि चंडीगढ़ कांग्रेस नेहरू पार्क सेक्टर 22 में बेलगाम हो रही पेट्रोल डीजल रसोई गैस खाद्य पदार्थों की कीमतों को लगाम लगाने के पक्ष में और इन बढ़ती कीमतों के विरोध में रोष प्रदर्शन का आयोजन करेगी। इस रोष प्रदर्शन की अगुवाई अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री पवन कुमार बंसल करेंगे। सुभाष चावला अध्यक्ष चंडीगढ़ कांग्रेस आई इकाई इस मौके अपने अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता साथियों के साथ हाजिर रहेंगे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

108965

+

Visitors