सियासी दंगल में हरियाणा जनहित विकास पार्टी ने दी है दस्तक

Loading

चंडीगढ़ :-पंचकूला:– 11 जुलाई:- आर के विक्रमा शर्मा+हरीश शर्मा:– हरियाणा के राजनीतिक कार्य क्षेत्र में हरियाणा जनहित विकास पार्टी नाम से एक नई पार्टी ने दस्तक दी है। हरियाणा में बनी यह नई राजनीतिक पार्टी भविष्य में चलकर लोग समाज, और प्रांत सहित मानवता का किस तरह से समग्र विकास करती है। किन कठिनाइयों से जनता को बाहर निकालने में मदद करती है। यह तो आने वाले दिन ही बताएंगे।

लेकिन फिलहाल इतना बता दें कि हरियाणा में एक और सियासी पार्टी हरियाणा जनहित विकास पार्टी का उदय हुआ है। यह पार्टी 2008 में मुंबई के ताज होटल में घूसे पाकिस्तानी टैरोरिस्टों को मारने और ताज होटल को आतंकियों के चुंगल से मुक्त करवाने के लिए अपनी जान पर जेल जाने का जज्बा लिए हरियाणा के कमांडो रामेश्वर श्योराण ने भी अहम भूमिका निभाई थी। परमेश्वर ने अपने कमांडो सीनियर्स की देखरेख में अपने साथियों के साथ मिलकर ताज में दूरदर्शिता मुस्तैदी फुर्ती और सेकंड से पहले गोली चलाने का अचूक निर्णय लेने की हिम्मत का लोहा मनवाया था। रोहतक में रामेश्वर श्योराण ने अपना राजनीतिक संगठन हरियाणा जनहित विकास पार्टी आगाज किया है। और देश में फैली अराजकता अपराध हिंसा बीमारियां शिक्षा, अभाव जैसे पानी बिजली और कृषि संबंधी मुश्किलातों का हल जल्दी से जल्दी करवाने के लिए इस पार्टी का झंडा बुलंद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

109134

+

Visitors