मनीमाजरा में कांग्रेस मजबूत करने के लिए पवन बंसल ने दी हरी झंडी

Loading

चंडीगढ़:- 21 जून:- आर के विक्रमा शर्मा/ एनके धीमान :– स्थानीय मनीमाजरा ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के एडमिन एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल ने मनीमाजरा में कांग्रेस को मजबूत करने हेतु कमर कसने के निर्देश दिए। यह कहना है मनीमाजरा कांग्रेसी के जिला प्रधान रामेश्वर गिरी का। गिरी ने दैनिक हाक को  बताया कि वह रविवार सुबह पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं चंडीगढ़ के हर दिल अजीज कांग्रेसी नेता  पवन बंसल पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री को मिलने उनके निवास स्थान पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे और उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर उनका आभार व्यक्त किया। क्योंकि पवन बंसल के निर्देश के बाद ही मनीमाजरा को अलग जिला बनाकर उसकी बागडोर मुझे रामेश्वर गिरी को सौंपी गई है। इस मौके पर रमेशवर गिरी के साथ मनीमाजरा ब्लॉक कांग्रेस के प्रधान संजय भजनी, मौली जागरां ब्लॉक कांग्रेस के प्रधान लेखपाल, एसएस परवाना,  सुरजीत सिंह ढिल्लों, संजीव गाबा, श्याम सिंह, बुआ सिंह, कुलवंत जग्गा, राजिंदर बिट्टा, फिरोज खान, आफताब लकी, मनजिंदर सिंह, मनीष, अंग्रेज, इंद्रपाल, सुभाष धीमान आदि भी मौजूद थे। रामेश्वर गिरी ने कहा कि उन्होंने पवन बंसल को पूरा विश्वास दिलाया है कि वह आने वाले दिनों में मनीमाजरा में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करके नगर निगम की सभी सीटों पर जीत दिलाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

109122

+

Visitors