निरंकारी मिशन का अगला रक्तदान कैंप 20 जून को

Loading

चंडीगढ़ :19 जून:- आरके विक्रमा शर्मा/ एनके धीमान:– निरंकारी मिशन पूरी दुनिया में मानवता के कल्याण हेतु अपनी सांस सांस और कदम कदम समर्पित भाव से सेवारत है! इन्हीं सेवाओं का आह्वान ब्रह्मलीन महाराज हरदेव सिंह जी ने अपने हर वचन प्रवचन में अपनी प्यारी शिष्य जमात को संबोधित करते हुए किया करते थे। इसी क्रम को सुदीक्षा महाराज जी आगे बढ़ाते हुए मानवता की सेवा के लिए रक्तदान शिविर आयोजित करने का कदम कदम फरमान हर इंसान को करते हैं। उक्त फरमानों को ध्यान में रखते हुए स्थानीय सेक्टर 15 स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में निरंकारी मिशन की ओर से 20 जून रविवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का बड़े स्तर पर मानव कल्याण हेतु आयोजन किया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए महाराज जी के अनन्य सेवादार भाई राजेंद्र कुमार जी ने अल्फा न्यूज़ इंडिया को जानकारी देते हुए बताया कि निरंकारी मिशन हर साल लाखों यूनिट रक्त एकत्रित करके जरूरतमंद लोगों तक अस्पतालों के माध्यम से पहुंचाता है। 20 जून को लगने वाला कैंप सत्संग भवन में ही सवेरे 8:00 बजे से बाद दोपहर 2:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा इसमें कोई भी मानवता प्रेमी स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिए स्वतंत्र है। और सादर आमंत्रित हैं। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेज ने निरंकारी मिशन को वैक्सीनेशन के क्षेत्र में मानवीय सेवाओं की बड़ी उपलब्धियों को मद्देनजर रखते हुए विशिष्ट सेवा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

108226

+

Visitors