![]()
चंडीगढ़:- 17 जून आर के विक्रमा शर्मा:—-
भरत के इतिहास में आज का दिन* सुखद और दुख दोनों अनुभव और अवसर लिए हुए हैं इतिहास के झरोखे में देखा जाए तो आज 17 जून के दिन मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी राजे भोसले की माता, राजमाता जीजाबाई का निधन 1674 में हुआ था। ऐसी भारत माता के वीर पुत्री और वीर यशस्वी देशभक्त शिवाजी की माता को कृतज्ञ राष्ट्र कोटि-कोटि नमन करता है जिसने एक ऐसा शूरवीर योद्धा जन्मा जिसने मुसलमानों को अपने जीते जी चैन से सोने ही नहीं दिया।
तथा 1857 के प्रथम स्वतत्रंता संग्राम की नायिका झांसी की रानी लक्ष्मीबाई 1858 में शहीद हुई थीं। व स्वतंत्रतता संग्राम सेनानी एवं साहित्यकार गोपबंधु दास का निधन 1928 में आज ही के दिन हुआ था। और प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल गणेश आगरकर का निधन 1895 में हुआ था।
इन सभी महान क्रांतिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं की पुण्यतिथि पर भारत देश का हर एक नागरिक भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शत-शत नमन करता है।

