पंचकूला वासियों में वैक्सीन के लिए त्राहि-त्राहि खट्टर को मंत्रिमंडल विस्तार की पड़ी

Loading

चंडीगढ़ :30 मई;- आर के विक्रम शर्मा/ करण शर्मा:-  देश की भांति हरियाणा में भी कोरोनावायरस प्रभावितों की तादाद और कोरोना से मरने वालों की तादाद बहुत ही दुखद है। प्रांत में मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ ठीक होने वालों की भी तादाद बढ़ रही है। तो थोड़ा संतोष का माहौल पैदा हो रहा है। लोगों में सकारात्मक सोच का जैसे ही ग्राफ बढ़ता है। प्रांत में कोई ना कोई कोरोना को लेकर असुखद घटना घट जाती है। आज सोशल मीडिया पर मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री के दिल्ली जाकर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलकर अपने प्रांत के मंत्रिमंडल का विस्तार करने का समाचार बखूबी वायरल हो रहा है। दूसरी तरफ पंचकूला के सेक्टर तीन स्थित ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आज वैक्सीनेशन के लिए बड़े स्तर पर प्रबंध किए गए थे। लोग सवेरे से ही गाड़ियों में बैठकर बुजुर्गों और छोटे छोटे नन्हे बच्चों सहित वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचे। लेकिन यहां हालात उम्मीदों के बिल्कुल उलट मिले। वैक्सीनेशन करवाने आने वाले लोगों के चेहरों पर निराशा साफ झलकती देखी गई। जब उन्हें बताया गया कि यहां वैक्सीन ही खत्म है। और शाम तक वैक्सिंन के आने का कोई भी सुखद समाचार नहीं मिला था।

सीएम खट्टर अपने मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर उत्साहित होकर दिल्ली रवाना हो गए हैं। बेहतर होता कि अपने प्रांत खास करके अपनी राजधानी से सटे पेरिस कहे जाने वाले पंचकूला डिस्ट्रिक्ट में वैक्सीनेशन के लिए भटकते तरसते पीड़ितों के लिए, प्रभावितों के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाते।

लेकिन हैरत है कि राजा के लिए प्रजा पुत्र समान है प्रजा को खुशहाल रखना स्वस्थ रखना, राजा का पहला कर्तव्य है। यह सब बातें अब शास्त्रों में ही पढ़ी जाने की सामग्री रह गई है। यथार्थ में ऐसा अब कुछ हरियाणा प्रांत को ही नहीं गिना जा सकता बल्कि समूचा देश इसका उदाहरण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

109042

+

Visitors