डेस्टिनेशन कोविड-19 हेल्प ग्रुप को अल्फा न्यूज़ इंडिया ने दीं हार्दिक शुभकामनाएं

Loading

चंडीगढ़:- 10 मई:- आरके विक्रमा शर्मा/ करण शर्मा:– दुनिया और देश में कोरोनावायरस का हाहाकार मचा हुआ है। अब तो जितने मरीज़ अस्पतालों में हैं। उतनी ही लाइने या तो श्मशान और कब्रिस्तान के बाहर हैं। या फिर उतने ही अपनी बची हुई सांसे जो पूरी कर रहे हैं। लेकिन एक बहुत ही काबिले तारीफ कोरोनावायरस की पहल का, उसने भौतिक संसार में भाईचारा और इंसानियत को जगाने और बढ़ाने में भागीरथी भूमिका निभाई है। पिछले साल लाखों लोगों को भुखमरी के कगार से बचाने में जहां सरकार फिसड्डी साबित हुई है। वहीं, मंदिरों, गुरुद्वारों व चर्च और मस्जिदों के साथ-साथ अनेकों दान वीरों ने लाखों दुखों को भूखे पेट नहीं सोने दिया था। और भारत की यही सामाजिक समरसता भाईचारा मानवीयता आदि से विश्व के तमाम देश अचंभित भी हुए और भारतीय सभ्यता संस्कृति और धर्म की पराकाष्ठा को नमन भी किया।।

परोपकार की इसी भावना का एक और उदाहरण के रूप में डेस्टिनेशन कोविड-19 हेल्प एक व्हाट्सएप ग्रुप है। जिसके तीन व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन ने मिलकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। हालांकि उन्होंने ग्रुप में भी अपने नाम बिल्कुल गुप्त रखे हैं। यह ग्रुप भी कोविड-19 से संबंधित हर प्रकार की जानकारी जरूरतमंद तक पहुंचाने का कार्य करेगा। डेस्टिनेशन कोविड-19 बताएगा कि किस सरकारी या गैर सरकारी अस्पताल में क्या सुविधा उपलब्ध है। किसी को अगर दवाइयों से  या भोजन संबंधी और भी कोई बड़ी मुश्किल पेश आती है। तो इस ग्रुप के एडमिन से अपने तमाम सदस्यों के साथ मिलकर उनकी परेशानी को दूर करने का भरसक और सफल प्रयास करेंगे। ग्रुप के सभी सदस्य मानवता के प्रेमी और जरूरतमंद के सफल सहारे के रूप में उपस्थित हैं। ग्रुप एडमिन ने ग्रुप के सदस्यों को कोविड-19 के लिए हर प्रकार की सहयोग सहायता देने के लिए प्रेरित करने के लिए अपनी ओर से अनेकों आकर्षक पारितोषिक और प्रशस्ति पत्र आदि देखकर सम्मानित करने की घोषणा की है।

अल्फा न्यूज़ इंडिया डेस्टिनेशन कोविड-19 हेल्प ग्रुप की मुक्त कंठ से प्रशंसा करता है। और ग्रुप को अपने मनोरथ में कामयाब होने के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। डेस्टिनेशन कोविड-19 हेल्प ग्रुप से मिली जानकारी मुताबिक समाज का कोई भी नागरिक इस महामारी में किसी भी मजबूर अपाहिज असहाय अनपढ़ और अभावों की मजबूरी के साथ चलने वाले का हर तरह से मजबूती से हाथ पकड़ेगा। उसे बखूबी सम्मानित भी  किया जाएगा।। मजेदार बात तो यह है कि डेस्टिनेशन कोविड-19 हेल्प ग्रुप में समाज के हर वर्ग से, हर उम्र दराज और  महिला पुरुष बिना किसी रोक-टोक के जोड़े गए हैं। किसी भी प्रकार की कोविड-19 से संबंधित बुनियादी जानकारी के लिए इच्छुक आमुक मोबाइल नंबर 97208 83616 और 99681 83989 सहित 99972 89992 पर संपर्क कर सकता है। इस ग्रुप में चंडीगढ़ की जाने माने एनजीओ सक्षम की संचालिका पूजा बराड और सोनिया, शिवांगी, डॉ राशि अय्यर, प्रमोद पत्रकार मृणाल लाला, मोनिका अरोड़ा व डॉक्टर मयंक गुप्ता और प्रिया पुजारी सहित जिला अध्यक्ष दीपक कपूर, पत्रकार राजकुमार अरोड़ा, डॉक्टर रुपिंदर, रितु, सिप्पी भसीन, एडवोकेट संचित जैन, अजय सिंगला जोली, मैडम सुनीता, बिंदिया आदि कोविड-19 से जुड़ी जानकारियां और अन्य मदद मुद्दे के लिए हमेशा तत्पर हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

94440

+

Visitors