भक्तिरस की गायिका टीवी चैनल की ब्यूरो चीफ भी है लक्ष्मी दुबे

Loading

  • चंडीगढ़:- 6 मई :-आरके विक्रमा शर्मा /करण शर्मा:– भारतीय पहनावे का यह शानदार परिपाटी का पुट लिए हुए  और चेहरे पर आत्म संतुष्टि का मूल संभाले हुए यह चेहरा राष्ट्रीयता के क्षेत्र में एक जाना पहचाना हस्ताक्षर है। हिंदू और हिंदुत्व सहित हिंदुस्तानी इन सबके लिए लक्ष्मी दुबे का चेहरा किसी पहचान का मोहताज नहीं है। लक्ष्मी दुबे अपने परिवारिक और सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपनी देश भक्ति और धर्म में बेअथाह आस्था का दर्शन अपने भजनों की रचना और देशभक्ति के गीतों में बखूबी करती हैं। यूनिक कहा जाए कि जहां देशभक्ति है और उससे भी बड़ी बात कि भगवान की भक्ति है वहां यह दोनों भर्तियों एक दूसरे की यानी धर्म और राष्ट्र की पूरक बन जाती है। इन दोनों का भागीरथी बीड़ा उठाए हुए लक्ष्मी दुबे राष्ट्रीयता का, धर्म का और समाजिक  दायित्वों का भरण पोषण करने की कला में स्वयं तो स्वयंसिद्धा हैं ही, साथ ही जनता को भी इन्हीं गुणों से भरपूर करने की कोशिश करती रहती हैं। और उसमें वह बहुत आगे तक कामयाब भी रहती हैं।और रही हैं। यही उनकी ओजस्वी गुणों की गुदड़ी उनको लोकप्रिय बनाए हुए हैं। इसके साथ साथ लक्ष्मी दुबे एक टीवी चैनल से भी जवाबदेही और जिम्मेदारी भरी भूमिका में कार्यरत हैं। अल्फा न्यूज इंडिया लक्ष्मी दुबे के उज्जवल भविष्य और उनके मनोरथों में उनको कामयाब होने की दिल से बधाइयां और शुभकामनाएं देता है। लक्ष्मी दुबे के भजन कीर्तनों को श्रद्धालु और धर्म में आस्था रत यूट्यूब चैनल के माध्यम से बखूबी श्रवण करते हैं। उनके भजन गीत आदि अपनी माधुर्य भाव व मधुर रस के लिए कर्णप्रिय धुनों की पालकी पर सवार रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

109201

+

Visitors