दीपिका पादुकोण ने अपने दूसरे घर को कहा “अलविदा”

Loading

चंडीगढ़:- 15 अप्रैल:- आर के विक्रमा शर्मा:— बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने मुंबई अकादमी आफ मूविंग इमेज के चेयर पर्सन पद से त्यागपत्र की जानकारी अपने सोशल मीडिया के जरिए देते हुए कहा कि अपने करियर में आने वाले काम के चलते वह एम ए एम आई के चेयर पर्सन पद से त्यागपत्र दे रही हैं। उन्होंने ट्रस्ट को उनसे भी बेहतर तरीके से कोई और चलाने वाले में भी विश्वास जताया।

दीपिका ने अपने नोट में लिखा बोर्ड में होने के नाते और चेयर पर्सन के बाद और सेवा करना एक बड़ा समृद्ध अनुभव मिला है। एक आर्टिस्ट के रूप में यह दुनिया भर से सिनेमा और प्रतिभा को एक साथ मुंबई में लाने के लिए है। दीपिका पादुकोण आखिर में लिखा कि यह मेरा दूसरा घर था। और इस तरह दीपिका पादुकोण ने अपने दूसरे घर से अलविदा ली। दीपिका पादुकोण काफी समय से चेयर पर्सन थीं। उससे पहले भी कई नामी कलाकार और डायरेक्टर निर्मात इस पद पर रह चुके हैं। यह एक सार्वजनिक ट्रस्ट है। जो मुंबई में हर साल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन करता है। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट में एक स्टोरी शेयर करते हुए अपने दूसरे घर को अलविदा कहने की बात कही।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

94446

+

Visitors