समन्यु पोथुराजु ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटीमाउंट पर तिरंगा फहराया

Loading

चंडीगढ़ ;14  ; अप्रैल अल्फ़ा न्यूज इंडिया ;—-हैदराबाद के महज सात वर्षीय  पर्वातारोही समन्यु पोथुराजु ने अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर विजय पताका फ्राई और भारत का भाल ऊँचा किया । पोथुराजु ने 2 अप्रैल को अफ्रीका के माउंट किलिमंजारो पर चढ़ाई की और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और भारत माता की जयघोष किये । भारत को अपने होनहार लाल पर गर्व है ! दो अप्रैल को सात वर्षीय समन्यु पोथुराजु ने अपने कोच के साथ समुद्र तल से 5,895 मीटर ऊंचाई पर तिरंगा फहराया।  खबरों मुताबिक समन्यु अफ्रीका की इस चोटी पर जाने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के पर्वतारोही हैं। इस बहुत ही कठिन सफर में समन्यु की मां लवन्या  भी उनके साथ थे।  साथी पर्वारोही शांगाबांदी सरूजाता और एक अन्य महिला और तंजानिया के एक लोकल डॉक्टर भी उनके साथ थे। 
        उनकी मां लवन्या का कहना है कि समन्यु इसी साल मई तक 10 चोटियों पर चढ़ाई कर रेकॉर्ड बनाने की कोशिश करेगा ! ये उसने अपनी माँ से वादा करते हुए इसको पूरा करने दावा  किया है।  उन्होंने 29 मार्च को चढ़ाई शुरू की थी और यह सफर पांच दिनों में पूरा किया। देश अपने होन हार बच्चे की महान उपलब्धि पर गौरन्वित है ! w.r. ;

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

94272

+

Visitors