कांग्रेसी सियासतदान किंगर का पूर्व डिप्टी सीएम ने बताया उज्जवल भविष्य

Loading

पंचकूला:- 6 अप्रैल:- आरके विक्रमा शर्मा/ एनके धीमान:— हेमंत किंगर,  मीडिया प्रभारी-चौ0 चंद्रमोहन बिश्नोई (पूर्व उपमुख्यमंत्री, हरियाणा सरकार) का आज जन्मदिन परिवारिक सदस्यों ने और राजनीतिक गलियारे में सक्रिय कांग्रेसियों ने भरपूर उत्साह के साथ मनाया। इस मौके पर कांग्रेस के दिग्गज नेता और हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन बिश्नोई ने भी हेमंत किंगर का मुंह  मीठा करवा कर जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर जाने-माने समाजसेविका सीमा भारद्वाज ने भी उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट करके मुंह मीठा करवाकर जन्मदिन की बधाई दी। सारा दिन भर आज हेमंत किंगर को जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

 

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता हेमंत किंगर ने अपना जन्मदिन पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन से आशीर्वाद लेकर मनाया। तो वहीं, उनकी धर्मपत्नी सीमा बिश्नोई से भी आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि शर्मा,एनएसयूआई आरटीआई सेल के राष्ट्रीय कन्वीनर दीपांशु बंसल,वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय धीर, कांग्रेस पार्षद पद कि उमीदवार प्रियंका हुड्डा व ओम शुक्ला,जिला पंचकूला महिला कांग्रेस प्रधान सुषमा खन्ना,युवा कांग्रेस नेता कबीर नन्दा,निपुण हुड्डा, कांग्रेस नेता पुनीत कपूर समेत अन्य कांग्रेसियों ने केक काटकर बधाई दी और स्वस्थ जीवन की कामना की।

हेमन्त किगंर परीवार सदस्य ( साला ) उमा शंकर, बहन बड़ी ( नमीता) भांजा व पत्नी ( नीरज मदान व पत्नी सीमा मदान बेबी हेज़ल) ने भी ने हेमंत का मुंह मीठा करवा कर जन्मदिन की बधाई दी।

 

*पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन जी ने कहा आने वाले वक़्त में हेमन्त किगंर का भविष्य बहुत उज्ज्वल है।

 

गौरतलब है कि हेमन्त किगंर मात्र 18 साल की उम्र में ही युथ कांग्रेस ज़िला महासचिव व ब्लाक युथ अध्यक्ष रहे। 20 साल की उम्र में ही 800 परिवार की अपनी बहावलपुर बिरादरी के अध्यक्ष बने। फिर बड़ी कांग्रेस में ब्लाक प्रधान भी बने।उसके बाद पंचकूला में जब पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन जी पहला चुनाव लड़े। उसके बाद आज तक उनके साथ लगे हुए हैं । चन्द्रमोहन ने ज़िला महासचिव का पद से नवाज़ा और 2 बार जिला पचकुला शिकायत निवारण कमेटी के मेम्बर भी रहे। समाजसेवा के कई बड़े बड़े प्रदर्शन किये। लगातार 10 दिन तक अनशन,धरना प्रदर्शन तक किया भ्रष्टाचार के कई मुद्दे उठाए।पिछले 20 साल से पंजाबीयो को मजबुत करने मेंल लगेहुऐ हैं। पंजाबी समाज के हरीयाणा  प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पंजाबी ऐकता मचं के फ़ाउंडर भी हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

109317

+

Visitors