सोने से पहले गलती से भी न खायें ये, वरना डायबिटीज, बीपी, बवासीर जैसे होंगे रोग

Loading

चंडीगढ़:- 13 मार्च:– आरके शर्मा विक्रमा प्रस्तोता:– कई अध्ययन भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि रात को हमेशा बहुत हल्का और कम खाना चाहिए। सोने से पहले बहुत ज्यादा खाने से मोटापा, अनिद्रा, डायबिटीज, कब्ज, बवासीर और दिल और सांस से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। कई अध्ययन भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि जो लोग रात को कम खाना खाते हैं, वो एक लंबा और स्वस्थ जीते हैं।*

 

*अगर बात करें आयुर्वेद कि तो इसमें भी हर खाने वाली चीज का एक सही समय बताया गया है। आयुर्वेद में खाने-पीने की कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जिन्हें हर हाल में रात को खाने से बचना चाहिए। चलिए जानते हैं वो कौन-कौन चीजें हैं*

 

 

चावल रात को चावल यानि की भात का सेवन करना नुकसानदायक होता है, चावल में कार्बोहाइड्रेट अधिक मात्रा में होता है, इसीलिए रात के समय इसका पाचन आसान नही होता है।

 

खट्टे फल खट्टे फल सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं, लेकिन इन फलों को हमेशा दिन में ही खाना चाहिए, रत में खट्टे फल खाने से एलर्जी की प्रॉब्लम हो सकती है।

 

केला सुबह नाश्ते में केले के साथ दूध का सेवन करने से शरीर ताकतवर और मजबूत बनता है, केला रात के समय नही खाना चाहिए, क्योंकि केले की तासीर ठंडी होती है।

 

अचार अचार भले ही हमारे भोजन के स्वाद को कई गुना बढ़ा देता हो लेकिन रात के समय अचार खाने से पाचन क्रिया खराब हो सकती है, और एसिडिटी और गैस की प्रॉब्लम हो सकती है।

 

मीठी चीजें कई लोग भोजन के बाद मीठा खाना पसंद करते हैं, लेकिन रात में मिठाई का सेवन करने से डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए रात में मीठी चीजें न खाएं।

 

कॉफ़ी में कैफीन होता है और इससे आपकी नींद प्रभावित हो सकती है। वैसे बेहतर नींद के लिए थोड़ी बहुत मात्रा में कैफीन का सेवन बेहतर नींद में सहायक है लेकिन अगर आप दिनभर किसी भी रूप में कैफीन का सेवन करते रहते हैं, तो रात को कैफीन वाली चीजों के सेवन से आपको नुकसान हो सकता है।

 

पानी से भरपूर चीजें अजवाइन, गाजर, ककड़ी, अदरक, तरबूज सभी पानी वाली चीजें हैं जिन्हें रात में खाने से पेशाब ज्यादा आता है। इससे आपको बीच रात में नींद के दौरान पेशाब आ सकता है जिससे आपकी नींद प्रभावित होती है। जाहिर है दुबारा नींद आने में समय लगता है।

 

मसालेदार चीजें रात में मसालेदार चीजों के सेवन से गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स (गर्ड) की समस्या हो सकती है। इससे आपको नींद आने में परेशानी हो सकती है या आपकी नींद बीच रात में खुल सकती है। ये चीजें शरीर के तापमान को बढ़ाकर नींद को प्रभावित कर सकती हैं।

 

फैटी फ़ूड फैटी फ़ूड जैसे फ्राइज़, चिप्स, पिज्जा, चीज़ बर्गर, आदि  भी नींद को प्रभावित करने के लिए जाने जाते हैं। अध्ययनों से पता चला है कि फैट से भरपूर चीजें खाने से दिन में नींद आने लगती है जिससे रात की नींद प्रभावित हो सकती है।।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

94444

+

Visitors