घुटनों की रिप्लेसमेंट, लाखों का खर्चा, और प्राकृतिक चिकित्सा बिल्कुल निशुल्क :- डॉ अशोक कुचेरिया

Loading

चंडीगढ़:- 7 मार्च:- आरके विक्रमा शर्मा/ करण शर्मा :–आज दुनिया में निरोगी इंसान ढूंढने से भी नहीं मिलेगा! हर कोई किसी न किसी बीमारी से जकड़ा हुआ है। यह सब हमारे खान पान, रहन सहन और भौतिक वातावरण के कारण ही हुआ है। क्योंकि भौतिक वातावरण, पर्यावरण बिल्कुल प्रदूषित हो चुका है। हर कोई किसी ना किसी असाध्य बीमारी से ग्रसित है। आज रक्तचाप, मधुमेह, दिल की बीमारियां व किडनी, फेफड़े, दिमाग व आंखें, मेधा और प्रजनन आदि के गुप्त रोगों से ग्रसित है। भारतीय लोगों को खाने पीने का जितना शौकीन माना जाता है। अब उतने ही आलसी भी माना जा रहा है। और इसका सफल उदाहरण भारतीयों को नाना प्रकार की बीमारियों का लगना ही है। घुटनों की बीमारी आज हर इंसान को गाहे-बगाहे परेशान करने में कोई कोताही नहीं बरतती है। और इसमें अब बड़ी उम्र की भी इंतजार नहीं करती है। स्कूल जाते बच्चों तक को जोड़ों की दर्द सामान्य सी बात हो चुकी है। और डॉक्टर इसी दर्द का निवारण करने के लिए लाखों रुपए का पलीता मरीजों को लगा रहे हैं। लेकिन डॉ अशोक कुचेरिया ने बहुत ही सरल सहज और सस्ती हर जगह उपलब्ध होने वाली दवाई जोड़ों के दर्द के पीड़ितों के लिए सुझाई है। और दावा किया है कि इस दवा का सेवन करने से जिंदगी में कभी भी घुटनो का यह जोड़ों का दर्द सहने की नौबत ही नहीं आएगी। डॉ अशोक के मुताबिक बबूल के पेड़ यानी किकर के पेड़ की फलियां इस बीमारी में रामबाण औषधि का काम करते हैं। डॉक्टर के मुताबिक इन फलियों को इकट्ठा करके छाया में सुखा लें। और फिर पाउडर बना लें। इस पाउडर को दूध के साथ नियमित सेवन करें। और देखते ही देखते दर्द खत्म हो जाएगा। और जोड़ों में लचीलापन पहले की तरह ही बना रहेगा। और अगर जोड़ों की दर्द ज्यादा हो रही हो। तो इन्हीं फलियों का काढ़ा बनाकर भी सेवन किया जा सकता है। और पानी में उबालकर उस पानी से सिकाई भी करने से लाभ मिल सकता है।

अल्फा न्यूज़ इंडिया इन बीमारियों से जुड़ने वाले तमाम लोगों के लिए और रोगियों  के अभिभावकों के लिए डॉ अशोक कुचेरियां से संपर्क के लिए उनके मोबाइल नंबर उपलब्ध करवा रहे हैं। किसी भी प्रकार की कोई शंका या बीमारी  से जुड़ी कोई बात स्पष्ट करना चाहें, तो इन दो नंबरों 9422913770 और8237004503  पर कभी भी डॉक्टर की सुविधा मुताबिक संपर्क कर सकते हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

94336

+

Visitors