राष्ट्रीय बाल नारी जागृति मंच द्वारा नारी रतन अवॉर्ड समारोह आठ को

Loading

चंडीगढ़ :- 06 मार्च आरके शर्मा विक्रमा प्रस्तोता:–
भारतीय योग संस्थाान, पंचकुला पूर्वी, की केंद्रीय सदस्या  कृष्णा गोयल को योग क्लास चला कर समाज सेवा के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2021 के लिए ,राष्ट्रीय बाल नारी जागृति मंच द्वारा नारी रतन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। श्री मुकेश कुमार भोगल, नारी जागृति मंच के महासचिव ने बताया कि 8 मार्च 2021 को दिल्ली में आयोजित कार्यकर्म में इनको नारी रत्न सम्मान अवॉर्ड से अलंकृत किया जाएगा। ये बीस साल से ज्यादा अरसे से भारतीय योग संस्थान की प्रथा के मुताबिक निशुल्क योग क्लासें चला कर लोगों को योग से स्वस्थ रहने की प्रेरणा दे रही हैं। कोरोना काल में भी ये योग वेबिनार करके लोगों को योग से अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए शिक्षित करती रही हैं। तथा बच्चों के सांस्कृतिक प्रोग्राम करवा के बच्चों को योग से जोड़ने की कोशिश करती हैं। उनको योग से अपना शरीर और मन स्वस्थ रखने कर लिए प्रेरित करती हैं। भारत विकास परिषद के साथ पढ़ाई में होशियार गरीब  बच्चों की मदद करती हैंं। उनको योग करने की प्रेरणा देती हैं। समाज सेवा में बढ़ चढ़ कर भाग लेना और जरूरतमंद की सहायता करना, सर्वे भवन्तु सुखिन: इनका मुख्य उद्देश्य है। इस समारोह में कैबिनेट मंत्री, बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्रियां भी उपस्थित रहेंगे। देश भर के होनहार बालक बालिका, प्रसिद्ध चिंतक तथा लेखक, और समाज सेवक भी सम्मानित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

94439

+

Visitors