विद्या धाम ने भारतीय संस्कृति संवाहक अवार्ड से किया सम्मानित

Loading

चंडीगढ़ :-20 फरवरी : आरके विक्रमा शर्मा/एनके धीमान प्रस्तुति:– भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार में समर्पित विश्व हिंदू परिषद चंडीगढ़ के सोशल मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा को ह्यूस्टन, यूएसए की विद्या धाम संस्था ने भारतीय संस्कृतिक योगदान के लिए ‘भारतीय संस्कृति संवाहक अवार्ड ‘ से सम्मानित किया है। विद्या धाम की संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ. सरिता मेहता ने कहा कि मनोज शर्मा को भारतीय संस्कृति संवाहक अवार्ड से सम्मानित करते हुए उनकी संस्था गौरवान्वित महसूस कर रही है। उन्होंने मनोज शर्मा के उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

अल्फा न्यूज़ इंडिया और ट्राइसिटी प्रेस क्लब सहित हिंद संग्राम परिषद पंजीकृत भारत सभी ने साांझे तौर पर मनोज शर्मा को यह सम्मान प्राप्त करने के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की भी कामना की।। वहीं, चंडीगढ़ के सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं साहित्य एवं कला विकास मंच के महासचिव डॉ. विनोद शर्मा ने मनोज शर्मा को इस मौके पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद चंडीगढ़ के सोशल मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा भारतीय संस्कृति को जन जन तक पहुंचाने के लिए लिए सराहनीय कार्य कर रहे हैं।

मनोज शर्मा ने धन्यवाद करते हुए डॉ. सरिता मेहता के द्वारा अमेरिका में किए जा रहे भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

108910

+

Visitors