![]()
चंडीगढ़ 25 जनवरी:- आर के शर्मा विक्रमा /करण शर्मा:- चंडीगढ़ में गणतंत्रता दिवस के भव्य आयोजन के उपलक्ष्य में चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद पुलिस खड़ी है। उसके बावजूद आज सेक्टर नौ स्थित पुलिस हेड क्वार्टर चंडीगढ़ में बम की अफवाह से अफरा-तफरी मच गई। डॉग स्क्वायड बम निरोधक दस्ता पुलिस के विभिन्न थानों से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे और जिम्मेदार अधिकारियों ने अपने एक्सपर्ट कर्मचारियों सहित मोर्चा संभाले। पुलिस हेड क्वार्टर की बिल्डिंग के साथ ही सटी बिल्डिंग में अनेकों सरकारी विभाग स्थापित हैं। लेकिन चंडीगढ़ की मुस्तैद पुलिस ने हालात को बड़े ही तरीके से संभाले रखा। और किसी भी तरह का शोरगुल या अफरा-तफरी के माहौल को पूरी तरह नियंत्रण में रखा।
शहरवासियों ने चंडीगढ़ पुलिस की मुस्तैदी देखकर शहर वासी सुरक्षा और अभय की स्थिति में प्रसन्न चित्त लगे,तो पूलिस की पीठ भी थपथपाई। गणतंत्र दिवस से पूर्व ही चंडीगढ़ पुलिस ने पुलिस, पब्लिक व प्रेस सभी के दिलों मे जोश भर दिया सभी ने पुलिस की मुस्तैदी को खूब सराहा।

