आज देश का सबसे बड़ा प्रांत हुआ 70 साल का बधाइयों का सिलसिला जारी

Loading

चंडीगढ़:- 24 जनवरी:- आरके विक्रमा शर्मा/ करण शर्मा:– आज स्वतंत्र भारत के सबसे बड़े प्रदेश यानी उत्तर प्रदेश का जन्मदिन है। यूपी आज 70 साल का हो गया। आज प्रांत में  यूपी स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत अन्य कई नेताओं ने शुभकामनाएं दीं हैं।

24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश को यह गौरवमई नाम से अलंकृत किया गया था। अल्फा न्यूज इंडिया की ओर से उत्तर प्रदेश के समस्त राजनीतिज्ञों प्रशासनिक अधिकारियोंक कर्मचारियोंऔर स्थानीय जनता को पदेश स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं हैं।

यहां यह भी बताते चलें कि पूर्व राज्यपाल राम नाईक की पहल पर ही 24 जनवरी 2019 को पहला दिवस मनाया गया था। आज 24 जनवरी 2021 को यूपी का तीसरा स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने यूपी के स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मेरे सभी भाइयों एवं बहनों को ‘स्थापना दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रदेश में विकास की अपार संभावनाएं हैं। जिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर काम हो रहा है। उत्तर प्रदेश निरंतर समृद्ध और विकसित हो, यही ईश्वर से मेरी कामना है।

चंडीगढ़ प्रशासन के सेवानिवृत्त अधिकारी राम अचल यादव और अकाउंटेंट जनरल यूटी चंडीगढ़ एजी चंडीगढ़  के अधिकारी सुरेंद्र यादव राम सुंदर यादव और अनेकों यूपी के प्रवासी गणमान्य शशि शंकर तिवारी मां मंत्री कांग्रेस आई चंडीगढ़ ईकाई ने भी अपनी शुभकामनाएं दी हैं और सभी के मंगल स्वस्थ दीर्घायु के लिए भी भगवान से प्रार्थना की  है।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

94459

+

Visitors