सांगला घाटी में लैंडस्लाइडिंग ने बरपाया कहर 9 की मौत, कई जख्मी

Loading

चंडीगढ़-25 जुलाई अल्फा न्यूज़ इंडिया डेस्क:– देवभूमि हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में आज भयानक हादसा हुआ। मशहूर सांग्ला घाटी में लैंडस्लाइड  के कारण पुल टूटने की वजह से नौ लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। किन्नौर जिले के एसपी साजू राम राणा ने कहा कि नौ लोगों की मौत हो गई है। और तीन गम्भीर रूप से घायल हुए हैं। इस घटना में बटसेरी पुल तहस नहस हो टूट गया। एसपी ने कहा कि रेस्क्यू टीम घटना की सूचना मिलने पर ही  घटनास्थल पर मौजूद है।

सांग्ला जा रही पर्यटकों से भरी गाड़ी लैंडस्लाइड की चपेट में आ गई। पर्यटक छत्तीसगढ़ के बताए जा रहे हैं। मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। बड़े-बड़े पत्थर पहाड़ से फिसलते हुए तेजी से नीचे आए और पुल को अपनी चपेट में ले लिया। वहां चल रहे कंस्ट्रक्शन के काम को भी भारी नुकसान पहुंचने की जानकारी मिल रही है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने ट्वीट करके कहा कि किन्नौर के बटसेरी में पहाड़ी दरकने से हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसकी चपेट में आया पर्यटकों से सवार वाहन जिसमें 9 की मृत्यु व 2 घायल तथा 1 अन्य राहगीर के घायल होने की खबर अत्यंत दुखद है।

ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति तथा शोकग्रस्त परिवार को संबल प्रदान करें।उन्होंने लिखा कि मैंने किन्नौर जिला प्रशासन से बात करके हादसे की जानकारी ली व उन्हें उचित दिशानिर्देश दिए. प्रशासन घटनास्थल पर राहत कार्य में जुट गया है तथा प्रभावितों को फौरी राहत प्रदान की जा रही है। घायल हुए व्यक्तियों को स्वास्थ्य लाभ शीघ्र प्राप्त हो, ईश्वर से यही कामना करता हूं।अप्र साभार।।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

106984

+

Visitors