भगवान राम के पुतला दहन के आरोपियों को दिलवायेंगे सख्त सजा

Loading

चंडीगढ़:– 8 नवंबर:- न्यूज़ इंडिया डेस्क :–शिवसेना हिन्दुस्तान चङीगढ की एक विशेष बैठक मौली जागरा के श्री सनातन धर्म मंदिर में रखी गई। जिसकी अध्यक्षता शिवसेना हिन्दुस्तान के पंजाब राज्य सचिव एवं चङीगढ प्रदेश प्रमुख अजय सिंह चौहान, चङीगढ उप प्रमुख ङा राज कुमार वर्मा,चङीगढ उप प्रमुख बुध,चङीगढ महासचिव वरेन्द्र सिंह विरदी ने की। अजय सिंह चौहान ने कहा कि जिला अमृतसर के गांव मानावाला में दशहरे के दिन हम सब के आराध्य भगवान श्री राम जी का कुछ हिन्दू विरोधी लोगों ने पुतला बनाकर जला दिया। जिन्होंने भगवान जब श्री राम का पुतला जलाया है उन्होंने हिन्दू समाज को जलील किया है।अब तक 8 दोषियों को पकड़ा जा चुका है जबकि 40 के करीब दोषी हैं। इनके पीछे के साजिशकर्ताओं का पकड़ा जाना भी अभी बाकी है। पंजाब सरकार इन दोषियों को जल्द पकड़े और गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने वाले कानून के तहत धारा 302 का मुकदमा दर्ज हो। इसके विरोध में शिव सेना हिंदुस्तान चंडीगढ़ की अध्यक्षता में तिथि 10/11/2020 दिन मंगलवार को चंडीगढ़ में भी सैक्टर 17/22/21 के चौंक पर दोपहर 12 बजे से 1 बजे तक श्री हनुमान चालीसा का पाठ करने का निर्णय किया है। इस प्रदर्शन में विजय सिंह भारद्वाज, अध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, पंजाब, बलवीर कृष्ण गर्ग, अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, चंडीगढ़, महानगर राष्ट्रीय बजरंग दल चंडीगढ़ महानगर, भजन प्रकाश अरोड़ा, अध्यक्ष, कमलेश सूरी, महामंत्री हिन्दू पर्व महासभा, चंडीगढ़ भी शामिल होंगे। आज की बैठक में चङीगढ युवा प्रमुख अजीत चौहान, चङीगढ युवा उप प्रमुख, अमित अटवाल, चङीगढ प्रचारक सुरेन्द्र वर्मा, चङीगढ सचिव संजय सागर, जीरकपुर से राजेश गिल, वार्ड नं 16 के प्रमुख विशाल चौहान, वार्ड नं 5 के प्रमुख बलविंदर मलिक, वार्ड 5 प्रभारी कमलेश कुमार, राजु, धनास कॉलोनी के प्रधान संजय राणा, वार्ड नं 13 से मनीष सुद, वार्ड नं 24 के प्रमुख ओम फिरोज राजपुत, वार्ड नं 24 के उप प्रमुख प्रकाश चंद, मौली जागरा महिला प्रमुख उषा देवी, मौली जागरा गाँव प्रमुख कृष्ण कुमार चौहान, मौली जागरा ब्लॉक प्रमुख पप्पू लाल, विकास नगर से अवतार, हल्लो माजरा से सुनील कुमार, सेक्टर 52 से सुखवीर आदि शामिल हुए।अतः सभी हिंदू संगठनों से मेरा निवेदन है कि अधिक से अधिक साथियों को प्रदर्शन स्थान पर ले कर आने की प्रेरणा दे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

108830

+

Visitors