दुनिया और भारत के इतिहास के झरोखे में 14 अक्टूबर

Loading

चंडीगढ़:-14 अक्टूबर : अल्फा न्यूज़ इंडिया डेस्क: 14 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं..
1882 – शिमला में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।

1884 – प्रसिद्ध क्रांतिकारी और ‘गदर पार्टी’ के संस्थापक लाला हरदयाल का जन्म।

1933 – जर्मनी ने मित्र राष्ट्रों के समूह से अलग होने की घोषणा की।

1943 – जापान ने फिलीपींस की स्वतंत्रता की घोषणा की।

1946 – हालैंड और इंडोनेशिया ने संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किए।

1948 – इजरायल और मिस्र के बीच युद्ध की शुरूआत हुई।

1953 – भारत में संपदा शुल्क अधिनियम प्रभावशील हुआ।

1956 – डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने अपने तीन लाख 85 हजार अनुयायियों के साथ कोचांदा में बौद्ध धर्म अपनाया।

1964- डॉ. मार्टिन लूथर किंग जूनियर को 35 वर्ष की उम्र में अमेरिकी समाज में रंगभेद के विरुद्ध अहिंसात्मक आंदोलन के लिए नोबेल शांति पुरस्कृत किया गया।

1981 – होस्नी मुबारक मिस्र के चौथे राष्ट्रपति बने।

1979 – जर्मनी के बॉन में परमाणु ऊर्जा के खिलाफ करीब एक लाख लोगों ने प्रदर्शन किया।

1997 – ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फ़िलिप ने अमृतसर के जलियांवाला बाग़ में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

1999 – परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सीटीबीटी) अमेरिकी सीनेट में नामंजूर।

2000 – अमेरिका ने पाकिस्तान सहित 22 देशों में अपने दूतावास बंद किये।

2002 – बुसान में 14वें एशियाई खेलों का समापन।

2004 – पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ को सेना प्रमुख बनाये रखने वाला विधेयक पारित किया।

2007 – अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने चिकित्सा और कृषि क्षेत्रों में परमाणु प्रौद्योगिकी के प्रयोग के लिए नेपाल को मंजूरी प्रदान की।

2008 – भारतीय रिजर्व बैंक ने म्युचुअल फंड्स की जरुरतों को पूरी करने के लिए अतिरिक्त 200 अरब रुपये जारी करने की घोषणा की।

2010 – दिल्ली में 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन।

2012 – नाइजीरिया की एक मस्जिद में बंदूकधारियों ने 20 लोगों की हत्या की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

109738

+

Visitors