सिटी जल्दी ही लॉकडाउन बंधनों से होगी फ्री :- मनोज परीदा

Loading

चंडीगढ़: 29 अगस्त:- आरके विक्रमा शर्मा/ करण शर्मा:– कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के जानलेवा तांडव के जारी रहते भी चंडीगढ़ प्रशासन ने चंडीगढ़ को पूर्ण रूप से लॉकडाउन से फ्री करने का निर्णय लिया है। इस बाबत चंडीगढ़ प्रशासक के सलाहकार मनोज परीदा आईएएस ने स्पष्ट किया है कि अब लॉकडउन अगले हफ्ते से पूर्णतय हटा दिया जाएगा। और रात का कर्फ्यू जोकि शाम 7:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे तक का घोषित किया गया था। वह भी हटा लिया जाएगा। मार्केट में अब आड इवन सिस्टम भी खत्म किया जा रहा है। एडवाइजर की उक्त  घोषणा का हर ओर खुला स्वागत किया गया है।

देश की तरह पंजाब हरियाणा के साथ-साथ चंडीगढ़ में भी कोविड-19 के केसों की बढ़ती तादाद में सरकारी फैसलों पर प्रश्नचिन्ह लगा दिए हैं। आम जनता की फिक्र मंदी बढ़ा दी है। क्योंकि कोविड-19 के शुरू में ही बड़े-बड़े डॉक्टरों, प्रशासन के अधिकारियों ने, नेताओं ने, वैज्ञानिकों सहित ज्योतिषयों ने चेतावनी दी थी कि कोविड-19 सितंबर के महीने में अपने चरम पर होगा। इस चेतावनी को मद्देनजर रखते हुए लॉकडाउन को खत्म करने की घोषणा समझ से परे हैं। जब कि सख्त जरूरत है कि जहां-जहां कोविड-19 के केस बड़ी तादाद में आ रहे हैं। वहीं, पूर्णतया कर्फ्यू लगा दिया जाना चाहिए। ताकि जनता की बेशकीमती जाने बचाई जा सके लेकिन यहां सब कुछ अज्ञात कारणों से विपरीत हो रहा है चंडीगढ़ में कोविड-19 के बढ़ते के सोने मामलों ने प्रशासन की जवाबदेही और जिम्मेवारी पर भी प्रश्न चिन्ह लगाए हैं। हालांकि प्रशासन ने हर और बड़ी मुस्तैदी से पुख्ता प्रबंध किए हुए हैं। लेकिन एक वैश्विक महामारी के आगे यह ऊंट के मुंह में जीरा तुल्य हैं।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

107937

+

Visitors